फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली बजट : महिलाओं को मिलेगा ‘सहेली’ का सहारा, सरकार ने बनाई योजना

Wed, 10 Mar 2021 05:20 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली  

सार

  • 500 आंगनबाड़ी हब बनेंगे, प्रशिक्षण के मिलेगा रोजगार
विज्ञापन
demo pic - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली सरकार ने महिलाओं को सशक्त करने के लिए बजट में नई योजना का प्रस्ताव रखा है। इसके तहत काम करने की इच्छुक बेरोजगार महिलाओं के कौशल विकास के लिए आंगनबाड़ी हब बनाएं जाएंगे। इनमें महिलाओं के स्वयं सेवा सहायता समूह बनाकर उन्हें काम सिखाया जाएगा। यहां से प्रशिक्षण पाकर महिलाओं को उनके हुनर के हिसाब से रोजगार मिल सकेगा। इस योजना को सहेली समन्वय केंद्र नाम दिया गया है।

विज्ञापन


बजट का प्रस्ताव रखते हुए सरकार की ओर से कहा गया कि कोविड और लॉकडाउन से लोगों के रोजगार प्रभावित हुए हैं। काम-धंधे बंद हुए हैं और लोगों की नौकरियां भी गई। इसे देखते हुए सामाजिक कल्याण व सुरक्षा की ऐसी योजनाओं का बजट में प्रावधान किया गया है, जिससे लोगों को मदद मिल सके। 

सरकार के मुताबिक, कोरोना काल में दिल्ली की महिलाओं में भी बेरोजगारी बढ़ी है। उन्हें सशक्त करने और दिल्ली की अर्थव्यवस्था भी भागीदार बनाने के लिए यह नई योजना लागू की गई हैं। इसके तहत दिल्ली के अलग-अलग हिस्सों में 500 आंगनबाड़ी हब बनाए जाएंगे। 
विज्ञापन


इन केंद्रों पर आसपास के इलाकों में रहने वाली महिलाओं को छोटी आर्थिक गतिविधियों को संचालित करने का प्रशिक्षण दिया जाएगा। स्वयं सेवा सहायता समूह बनाकर यह कार्य किया जाएगा। इससे महिलाओं का कौशल विकास होगा और वह आर्थिक रूप से मजबूत होंगी।

सरकार ने कराया था सर्वे
लॉकडाउन से लोगों के रोजगार पर पड़े असर को जानने के लिए दिल्ली सरकार ने सर्वे कराया था। इससे जानकारी मिली कि कोरोना से पहले काम करने की इच्छुक महिलाओं के बीच बेरोजगारी दर 26 फीसदी थी, जो अब 40 प्रतिशत हो गई है। इससे सरकार ने आंकलन किया कि दिल्ली में 40 फीसदी महिलाओं को कोई काम नहीं मिल रहा है। इस समस्या के समाधान के लिए सरकार ने सहेली समन्वय केंद्र योजना शुरू की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें