फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में कल से कम हो सकती है ठिठुरन, तापमान बढ़ने की उम्मीद

Sun, 17 Jan 2021 05:12 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
दिल्ली में सर्दी... - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

शनिवार को दिल्ली में सर्दी में मामूली राहत रही। लगातार दूसरे दिन न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रिकार्ड किया गया। हालांकि, सुबह सर्द मौसम से ठिठुरन बनी हुई थी। दिन में धूप खिलने से गरमाहट आ सकी। उम्मीद है कि कल से ठिठुरन में भी कमी आएगी। 

विज्ञापन


मौसम विभाग की तरफ से जारी आंकड़ों के मुताबिक, आठ दिसंबर व एक जनवरी के बाद इस मौसम में तीसरा शनिवार को तीसरा मौका रहा, जब घने कोहरे से दृश्यता शून्य पर पहुंच गई। पालम व सफदरजंग एयरपोर्ट के साथ दिल्ली के दूसरे कई इलाकों में सुबह इससे सामने दिखना मुमकिन नहीं था। इसका असर वाहनों की आवाजाही पर पड़ा। हवाई व रेल के साथ सड़क यातायात भी बाधित हुआ।

दूसरी तरफ शनिवार को न्यूनतम व अधिकतम तापमान 6.6 व 19.1 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। दोनों तापमान सामान्य से एक डिग्री कम है। इस दौरान 5.8 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान के साथ लोदी रोड का इलाका सबसे ठंडा रहा। मौसम विभाग के मुताबिक, हवा की दिशा उत्तर पूर्व हो जाने व आसामान में आंशिक तौर पर बादल छाए रहने से तापमान में गिरावट नहीं आई है।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार के बाद से इसमें लगातार सुधार हो रहा है। पूर्वानुमान है कि  सोमवार से अधिकतम तापमान 21 से 22 डिग्री केबीच व न्यूनतम तापमान 7 से 8 डिग्री के बीच रहने की संभावना है। इसके बाद ठंड से थोड़ी राहत मिलेगी।-

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें