फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में अपराध : बच्चों से बिकवाते थे नशीला पदार्थ, एक आरोपी गिरफ्तार

Fri, 04 Jun 2021 06:43 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

  • मुख्य आरोपी फरार, पुलिस कर रही तलाश
  • आरोपी बच्चों से गांजे की पुड़िया बनवाकर उनसे ही बिकवाते थे गांजा, छानबीन जारी
विज्ञापन
demo pic... - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहदरा जिले स्पेशल स्टाफ ने मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले एक ऐसे गिरोह के सदस्य को पकड़ा है जो बच्चों से गांजा बिकवाता था। पकड़े गए आरोपी की पहचान मोहम्मद अब्दुल हसन (29) के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के पास से 5.560 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। आरोपी विशाखापटनम से गांजा दिल्ली-एनसीआर में लाकर उसका धंधा कर रहे थे। गैंग का सर टोनी फिलहाल फरार है। पुलिस की टीम उसकी तलाश कर रही है। आरोपी बच्चों से गांजे की पुड़िया बनवाकर उसे बेचते थे। स्पेशल स्टाफ पुलिस आरोपी अब्दुल हसन से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन


शाहदरा जिले के पुलिस उपायुक्त आर. साथियासुंदरम ने बताया कि पिछले काफी समय से उनकी टीम मादक पदार्थों का धंधा करने वालों के खिलाफ अभियान चला रही है। बुधवार को जिले के स्पेशल स्टाफ इंस्पेक्टर हीरा लाल व अन्य की टीम को सूचना मिली कि आरोपी सीएनजी पंप न्यू सीमापुरी के पास आने वाला है। खबर मिलने के बाद पुलिस की टीम ने आरोपी को एक पैकेट के साथ दबोच लिया। उसकी तलाशी लेने पर उसमें पांच किलो से अधिक गांजा बरामद हुआ। 

आरोपी ने बताया कि वह टोनी नामक शख्स के लिए काम करता है। गैंग विशाखापटनम से गांजा दिल्ली-एनसीआर में लाता है। इसके बाद उस गांजे को नाबालिगों की मदद से छोटी-छोटी पुड़ियों में बनवाया जाता है। बाद में उनकी ही मदद से उसे बेच दिया जाता है। पुलिस टोनी के अलावा गैंग के बाकी आरोपियों की भी तलाश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें