फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कॉल सेंटर चलाकर 100 लोगों से ठगी, नौकरी का देते थे झांसा, एक गिरफ्तार

Fri, 05 Feb 2021 04:53 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली 
विज्ञापन
गिरफ्त में आरोपी... - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

साइबर सेल ने कॉल सेंटर चलाकर ठगी करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने कॉल सेंटर में काम करने वाली 16 लड़कियों को बाउन-डाउन किया है। आरोपी एयरलाईंस में नौकरी दिलाने व ऑनलाइन शॉपिंग करने पर बम्पर इनाम देने के नाम के पर ठगी करते थे।

विज्ञापन


ये कुछ ही दिनों में 100 से ज्यादा लोगों से ठगी कर चुके हैं। ये पीड़ित से 50 से एक लाख रुपये तक ठग लेते थे। पुलिस ने इनके पास से तीन कंप्यूटर सिस्टम, दो लैपटॉप, नौ मोबाइल फोन, तीन वॉकी-टॉकी और पीड़ितों को ठगने के तरीके बताने वाला साहित्य बरामद किया है। अभी तक पुलिस के पास नौ पीड़ित आ चुके हैं। 

दक्षिण जिला डीसीपी अतुल कुमार ठाकुर ने बताया कि साइबर सेल प्रभारी अजीत कुमार को मालवीय नगर में फर्जी कॉल सेंटर चलने की तीन फरवरी को सूचना मिली थी। सूचना के बाद इंस्पेक्टर अजीत कुमार की देखरेख में एसआई अनिल राठौर व एएसआई सुरेन्द्र की टीम ने भगत सिंह पार्क, मालवीय नगर में चल रहे कॉल सेंटर में दबिश दी।
विज्ञापन


यहां पर बतौर सुपरवाइजर काम करने वाला आकाश प्रसाद व 16 एग्जीक्यूटिव के तौर पर काम करने वाली 16 लड़कियां मिली। आकाश प्रसाद ने बताया कि प्रॉपर्टी के मालिक के साथ हर्ष व विनोद ने जनवरी के दूसरे सप्ताह में इस कॉल सेंटर को शुरू किया था। प्रॉपर्टी मालिक कक्कड़ ने बताया कि हर्ष व विनोद ने एजूकेशन कॉल सेंटर शुरू करने की बात कही थी।

आकाश प्रसाद को गिरफ्तार किया गया है। आकाश प्रसाद को भी उनके विज्ञापन को पढ़कर नौकरी मांगने आया था। आरोपियों ने उसे अपने ठगी में शामिल कर लिया था। लड़कियों को ये तो पता था कि कॉल सेंटर से ठगी होती है, पर उन्हें तरीका पता नहीं था। 

आरोपी ऐसे करते थे ठगी
आरोपियों ने ठगी के लिए जो वेबसाइट बना रखी थी। नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने के लिए इन्होंने क्यूकर.कॉम और ऑनशॉपिंग के नाम पर ठगी करने के लिए  शॉपक्लूज.कॉम बना रखी थी। क्यूकर. कॉम पर ये एयरलाईंस आदि पर सेल्स एग्जीक्यूटिव का विज्ञापन देते थे। ये पीड़ित से रजिस्ट्रेशन, साक्षात्कार व नियुक्ति पत्र आदि के नाम पर मोटी रकम ऐंठ लेते थे। शॉपक्लूज ये लोगों को फोन कर कहते थे कि वह इतने हजार की शॉपिंग करेंगे तो उन्हें फ्रीज, टीवी और अन्य महंगे आईटम मिलेंगे। ये लोगों से पैसे ऐंठकर गायब हो जाते थे।



 

विज्ञापन

पोंजी स्कीम चलाकर ठगी करने वाला ज्वेलर गिरफ्तार

आर्थिक अपराध शाखा ने पोंजी स्कीम चलाकर लोगों से ठगी करने वाले शिव ओम ज्वेलर्स के मालिक को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने अपने स्कीम में प्रति माह पैसा लगाने पर सोना देने का झांसा देकर ठगी की थी। आरोपी 34 लोगों से करीब 14 लाख रुपये ठगी के बाद भूमिगत था। बुधवार को पुलिस ने आरोपी शिवम चतुर्वेदी (29) को गुरुग्राम स्थित घर से गिरफ्तार कर लिया।

आर्थिक अपराध शाखा के संयुक्त आयुक्त डॉ. ओपी मिश्रा ने बताया कि एट्रियम अपार्टमेंट, रामप्रस्थ सेक्टर 37डी गुरुग्राम निवासी शिवम चतुर्वेदी के खिलाफ शशि बाला समेत 34 अन्य लोगों ने नवंबर 2020 में ठगी की शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में कहा गया था कि उन्हें एक महिला ने पता चला कि करोलबाग स्थित शिव ओम ज्वेलर्स एक स्कीम चलाता है। जिसमें प्रतिमाह एक हजार निवेश करने पर 18 महीने बाद 19 हजार का सोना दिया जाएगा।

इस तरह की तीन स्कीम थी। स्कीम में 100 से ज्यादा लोगों ने निवेश किया था। आरोपी ने लोगों का विश्वास जीतने के लिए कुछ लोगों को सोना भी दिया। उसके बाद वह एक दिन अचानक दुकान बंद कर फरार हो गया। शिकायत पर शाखा ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें