फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीआर पार्क में वृद्धा से लूट का मामला : पुलिस ने 24 घंटे में रिसीवर समेत तीन को पकड़ा 

Mon, 05 Jul 2021 06:50 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली 

सार

आपको बता दें कि शनिवार व रविवार की रात जहां दिल्ली के नए पुलिस आयुक्त बालाजी श्रीवास्तव ने रात्र में गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा था।
विज्ञापन
गिरफ्त में आरोपी... - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दक्षिण जिला पुलिस ने सीआर पार्क में वृद्धा के साथ हुई लूटपाट की गुत्थी को 24 घंटे में सुलझाने का दावा किया है। दक्षिण जिला डीसीपी अतुल कुमार ठाकुर ने बताया कि की लूटपाट का मामला दर्ज कर जिले के नारकोटिक्स सेल के प्रभारी इंस्पेक्टर सत्यबीर व एसआई गौरव की टीम ने दो बदमाश मदनगीर निवासी करण(19) और सुरजीत(20) को गिरफ्तार कर लिया। इनसे पूछताछ के बाद इनसे लूटपाट का सामान खरीदने वाले रिसीवर शुएब(18) को भी गिरफ्तार कर लिया। 

विज्ञापन


आपको बता दें कि शनिवार व रविवार की रात जहां दिल्ली के नए पुलिस आयुक्त बालाजी श्रीवास्तव ने रात्र में गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा था। वहीं सीआर पार्क थाना इलाके में बदमाशों ने घर के सामने 65 वर्षीय वृद्धा के साथ झपटमारी की वारदात को अंजाम दिया।

वृद्धा ने बैग नहीं दिया बदमाश वृद्धा को काफी दूर तक घसीटते हुए ले गए। घसीटने से वृद्धा गंभीर रूप से घायल हो गई। इस वारदात से वृद्धा इतनी डर-सहम गई कि वह शुरू में पुलिस को शिकायत नहीं दे रही थीं। परिजनों के समझाने के बाद पुलिस में शिकायत दी गई थी। 
विज्ञापन


सीआर पार्क में रात को सभी रास्ते बंद हो जाते हैं-
सीआर पार्क में सभी रास्ते रात दस बजे बंद हो जाते है। ग्रेटर कैलाश-दो से जाने वाला रास्ता खुला रहता है। हालांकि इस मार्ग पर रात को पुलिस की एक भी पिकेट नहीं लगती है। ऐसे में सभी रास्तों को रात में बंद करने का कोई मतलब नहीं रह जाता। रास्तों को बंद करने से लोगों की परेशानी बढ़ती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें