फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दक्षिणी दिल्ली में राजधानी का पहला जूता बैंक, खिलौना बैंक की भी मिलेगी सुविधा

Fri, 19 Feb 2021 05:02 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली   
विज्ञापन
जूता बैंक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

दक्षिणी दिल्ली के पश्चिमी जोन के सुभाष नगर इलाके में बृहस्पतिवार को दिल्ली के पहले जूता बैंक का उद्घाटन किया गया। यहां लोग जरूरतमंदों के लिए जूता उपलब्ध करा सकेंगे। वहीं, बच्चों को निशुल्क खिलौने भी मिल सकेंगे। 

विज्ञापन


दक्षिणी निगम ने स्वच्छ सर्वेक्षण के लिए कई कार्यक्रमों का आयोजन किया है। इसमें नेकी की दीवार, गार्बेज कैफे, गीला कूड़ा लाओ खाद ले जाओ आदि की पहली की गई है। दक्षिणी दिल्ली के पश्चिमी जोन के अन्य वार्डों में भी इस तरह के बैंक खोलने की योजना है। 

गौरतलब है कि इससे पहले दक्षिणी निगम में गार्बेज कैफे के तहत प्लास्टिक के बदले सुबह के नाश्ते से लेकर रात तक के खाने की व्यवस्था की गई है। इसके लिए कम से कम एक किलो प्लास्टिक कचरा होना चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें