फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली  में अपराध : नाइट कर्फ्यू के दौरान बेरहमी से कत्ल, चाकू से 30 वार कर युवक की हत्या

Wed, 14 Apr 2021 03:26 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
अभिमन्यु उर्फ आलू... - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

पूर्वी दिल्ली के कल्याणपुरी इलाके में पिटाई का बदला लेने के लिए छह युवकों ने सोमवार देर रात नाइट कर्फ्यू के दौरान अभिमन्यु उर्फ आलू (22) की चाकू से 30 से अधिक वार कर बेरहमी से हत्या कर दी। उन्होंने उसके दोस्त अभिषेक (21) को भी कई वार कर घायल कर दिया।

विज्ञापन


अस्पताल में उसकी हालत नाजुक है। वारदात पास लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई। इसके आधार पर पुलिस ने तीन आरोपियों मनीष उर्फ अनार (20), रोहित (21) और अर्जुन (19) को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के मुताबिक, अभिमन्यु त्रिलोकपुरी पांच-ब्लॉक में मां महेंद्र देवी, दो भाइयों, भाभी व अन्य परिजनों के साथ रहता था। महेंद्र देवी शास्त्री भवन में अस्थायी कर्मचारी हैं। घायल अभिषेक भी त्रिलोकपुरी इलाके में ही माता-पिता व अन्य परिजनों के साथ रहता है। काफी समय से अभिमन्यु की इलाके के ही रहने वाले मनीष उर्फ अनार से रंजिश चल रही थी। दोनों में अक्सर झगड़ा होता रहता था। दोनों के खिलाफ कई मामले भी दर्ज हैं।
विज्ञापन


सोमवार शाम अभिमन्यु और अभिषेक किसी काम से बाहर निकले थे। इस बीच उनकी मनीष के भाई रोहित से कहासुनी हो गई। दोनों ने रोहित की पिटाई कर दी। रोहित देख लेने की धमकी देकर चला गया। रोहित ने सारी बात अपने भाई मनीष को बताई तो उसने लड़के इकट्ठे कर अभिमन्यु व अभिषेक की तलाश शुरू कर दी।

देर रात उसके किसी दोस्त ने बताया कि अभिमन्यु अपने घर के पास एक ऑटो में अभिषेक के  साथ बैठा है। आरोप है कि मनीष, रोहित अर्जुन व अन्य वहां पहुंचे और ऑटो को घेरकर दोनों पर चाकू से हमले शुरू कर दिए।

आरोपियों के 30 से अधिक वार करने से अभिमन्यु की मौके पर ही मौत हो गई। उन्होंने अभिषेक को भी कई चाकू मारे। वारदात के बाद शोर-शराबा होने पर सभी फरार हो गए। घायल अभिषेक को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें