फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाटला हाउस एनकाउंटर में शहीद निरीक्षक मोहनचंद शर्मा के बेटे के साथ मारपीट

Mon, 11 Jan 2021 05:54 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
घटना के बाद... - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

द्वारका इलाके में बाटला हाउस एनकाउंटर में शहीद हुए निरीक्षक मोहनचंद शर्मा के बेटे और एक दुकानदार के बीच झगड़ा हो गया। बात इतनी बढ़ गई कि मामला पुलिस तक पहुंच गया। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस सीसीटीवी कैमरे की फुटेज की जांच कर मामले की छानबीन कर रही है। 

विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में शहीद मोहनचंद शर्मा के बेटे दिव्यांशु ने आरोप लगाया कि वह अपने चचेरे भाई के साथ टैम्पर ग्लास लगवाने के लिए दुकान पर आया था जहां देर होने पर उसकी कहासुनी हो गयी। दुकानदार ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया। दिव्यांशु वहां से चला गया। उसके बाद वह अपने दो पीएसओ के साथ फिर से दुकान पर आये। दूसरी बार दिव्यांशु की दुकानदार संचित से बहस हो गई। इस बार पीएसओ भी इस बहस में शामिल हो गये। दिव्यांशु ने दुकानदार को थप्पड़ मारने की कोशिश की। 

शोर शराबा होने पर वहां काफी लोग जमा हो गए। कुछ अज्ञात लोगों और दुकानदारों ने दिव्यांशु को धमकाना शुरू कर दिया और पिटाई कर दी। दिव्यांशु भागकर करोर सोसाइटी पहुंचा, जहां भीड़ ने उसके साथ धक्कामुक्की की। उसका आरोप है कि इस दौरान उसका मोबाइल फोन और सोने की चेन छीन ली गई। शिकायत मिलने के बाद दिव्यांशु का मेडिकल करवाकर पुलिस ने मारपीट, धमकी, झपटमारी की धारा के तहत मामला दर्ज कर लिया। 
विज्ञापन


उधर दुकानदार ने भी दिव्यांशु और दोनों पीएसओ पर बदसलूकी करने और थप्पड़ मारने का आरोप लगाया है। उसकी शिकायत पर पुलिस ने मारपीट और धमकी देने का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें