फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: मंगोलपुरी में भाजयुमो के सदस्य की विवाद को लेकर हत्या, अब हत्या को लेकर विवाद

Fri, 12 Feb 2021 10:17 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
रिंकू शर्मा बाईं ओर (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

दिल्ली के मंगोलपुरी इलाके में बुधवार देर रात हमलावरों ने भाजपा युवा मोर्चा के एक कार्यकर्ता की लाठी से पिटाई के बाद चाकू घोंपकर हत्या कर दी। घटना के बाद इलाके में दो समुदायों के बीच तनाव फैल गया। जिसकी वजह से इलाके में भारी संख्या में पुलिसबल तैनात किया गया है।

विज्ञापन


हालांकि, परिवार वालों का आरोप है कि दशहरा पर राममंदिर पार्क में प्रोग्राम को लेकर दूसरे समुदाय के लोगों से विवाद चल रहा था, जिसकी वजह से युवक की हत्या की गई है। युवक के छोटे भाई की शिकायत पर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। 

मृतक की पहचान रिंकू शर्मा (25) के रूप में हुई है। रिंकू अपने पिता अजय शर्मा, मां राधा, छोटा भाई मनु शर्मा और आशु शर्मा के साथ के ब्लॉक मंगोलपुरी में रहता था। वह एक निजी अस्पताल में काम करता था।
विज्ञापन


मनु शर्मा ने बताया कि उसके घर से कुछ दूरी पर नसरुद्दीन, इस्लाम, जाहिद और मेहताब रहता है। मनु का आरोप है कि कुछ दिन पहले दशहरा पर राम मंदिर पार्क में प्रोग्राम को लेकर आरोपियों का उसके परिवार के सदस्यों के साथ कहासुनी हो गई थी।

उसके बाद से गली में आते-जाते सभी आरोपी जान से मारने की धमकी देते थे। बुधवार रात करीब साढ़े दस बजे चारों आरोपी कुछ अन्य लोगों के साथ रिंकू के घर पर पहुंचे और दशहरा वाले दिन के विवाद का हवाला देते हुए गाली-गलौज करने लगे। रिंकू और मनु ने उनका विरोध किया तो जाहिद ने मनु और रिंकू पर लाठी से हमला किया और मेहताब ने रिंकू पर ताबड़तोड़ चाकू से हमला कर दिया।
 



क्या कहती है पुलिस
एडिशनल डीसीपी एस धामा का कहना है कि, रिंकू पर हमला एक जन्मदिन की पार्टी में 10 फरवरी को हुआ था। बाद में उसकी मौत अस्पताल में हुई थी। झगड़ा एक रेस्टोरेंट को बंद करने को लेकर शुरू हुआ था। इस हत्या की कोई अन्य वजह नहीं है। चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

विज्ञापन

चाकू रिंकू के रीढ की हड्डी में फंस गया। उसके बाद सभी आरोपी फरार हो गए मनु व परिवार वाले रिंकू को लेकर संजय गांधी अस्पताल पहुंचे। जहां उपचार के दौरान बृहस्पतिवार सुबह रिंकू की मौत हो गई। देर रात पुलिस ने दबिश देकर चारों नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। 

घटना के बाद इलाके में तनाव 
धार्मिक संगठन से जुड़े होने की वजह से रिंकू पर हमला होते ही इलाके में तनाव फैल गया। अनहोनी की आशंका को देखते हुए भारी संख्या में पुलिस बल को के ब्लॉक में तैनात कर दिया। साथ ही पुलिस टीम गठित कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश शुरू कर दी गई। सुबह रिंकू की मौत के बाद संगठन के लोगों ने थाने का घेराव कर दिया और सभी आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी की मांग की। शाम में रिंकू के शव को पुलिस की मुस्तैदी में श्मशान घाट ले जाया गया, जहां उसका अंतिम संस्कार किया गया। रिंकू की मौत के बाद सोशल मीडिया पर भी लोग उसके हत्यारों को जल्द से जल्द फांसी देने की मांग कर रहे हैं। 

शाम को हुई थी एक आरोपी की पिटाई 
परिवार वालों ने बताया कि बुधवार शाम इलाके में रहने वाले एक युवक ने अपने जन्मदिन की पार्टी रोहिणी के एम2के मॉल में दी थी। वहां के ब्लॉक के रहने वाले एक युवक की आरोपी से विवाद हो गया था। उस युवक ने एक आरोपी को थप्पड़ दिया था। युवक ने रिंकू को इस बारे में बताया था। उस वक्त रिंकू से मामले को किसी तरह से शांत कर दिया था, लेकिन रात में सभी आरोपी रिंकू के घर पहुंच गए।

वहीं, इस मामले में भाजपा नेता संबित पात्रा ने भी ट्वीट किया है। उन्होंने ट्विटर में लिखा, रिंकु शर्मा, जय श्री राम। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें