बदलते मौसम की वजह से दिल्ली-एनसीआर की हवा पर सकारात्मक प्रभाव पड़ा है। शुक्रवार को हवा की गुणवत्ता बहुत खराब श्रेणी से खराब श्रेणी में पहुंच गई। अगले 24 घंटों में हवा की रफ्तार बढ़ने से हवा के खराब श्रेणी में ही बने रहने की संभावना है।
सरकारी एजेंसी के आंकड़ों के अनुसार गाजियाबाद, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, फरीदाबाद और गुड़गांव में हवा की औसत गुणवत्ता खराब श्रेणी में दर्ज की गई है। इससे पहले मामला बहुत खराब की श्रेणी में चल रहा था।
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड(सीपीसीबी) के अनुसार, शुक्रवार को राजधानी का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक 229 दर्ज किया गया जबकि एक दिन पहले यह बहुत खराब श्रेणी के नजदीक रहा था। वहीं, दूसरी ओर एनसीआर में शामिल सभी शहरों की हवा भी खराब श्रेणी में दर्ज हुई।
एक दिन पहले गाजियाबाद व ग्रेटर नोएडा की हवा बहुत खराब श्रेणी में बनी हुई थी। सफर के अनुसार, अगले 24 घंटों में हवा की रफ्तार 20 से 30 किलोमीटर प्रतिघंटा रहेगी और वेंटिलेशन इंडेक्स साथ देगा। इससे हवा का स्तर खराब श्रेणी में ही बना रहेगा।
दिल्ली-एनसीआर AQI
दिल्ली-229
फरीदाबाद-207
गाजियाबाद-252
ग्रेटर नोएडा-214
गुरुग्राम-208
नोएडा-201