फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एम्स निदेशक गुलेरिया ने कहा : युवाओं पर भारी पड़ रही है कोरोना की लहर, सचेत रहने की दरकार

Wed, 31 Mar 2021 07:43 AM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
डॉ. रणदीप गुलेरिया, निदेशक, दिल्ली एम्स - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

दिल्ली में कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर एम्स निदेशक डॉ. रणदीप गुलेरिया का कहना है कि कोरोना युवाओं को अधिक गिरफ्त में ले रहा है, हालांकि उनमें लक्षण हल्के हैं। डॉ. गुलेरिया ने दिल्ली में कोरोंना के बढ़ते मामलों के मद्देनजर सभी को सचेत रहने की सलाह दी है।

विज्ञापन


उनका कहना है कि संक्रमण अधिक उम्र वाले लोगों में फैल सकता है और लक्षण भी गंभीर किस्म के हो सकते हैं। अगर ऐसा हुआ तो एक बार फिर स्वास्थ्य संसाधनों पर बोझ पड़ सकता है।  

कोरोना को देखते हुए इस समय देश के कई हिस्सों में तरह-तरह के प्रतिबंध लगाए जा रहे हैं और साथ ही लॉकडाउन के विकल्प पर भी विचार कर रहे हैं। इसे लेकर डॉ. गुलेरिया ने कहा कि संक्रमण के फैलाव को रोकने के लिए कंटेनमेंट जोन एक बेहतर विकल्प हो सकता है। हालात को देखते हुए अधिक सतर्क रहने की  जरूरत है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें