फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fraud : प्लॉट देने के नाम पर 400 निवेशकों से ठगे 16 करोड़, रियल एस्टेट कंपनी का निदेशक गिरफ्तार

Mon, 05 Sep 2022 03:44 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

Delhi News :  आरोप है कि कंपनी ने राजस्थान के नीमराणा में परियोजना के नाम पर 400 निवेशकों से रुपये वसूलने के बाद उन्हें प्लॉट नहीं दिए। निदेशक प्रेमशंकर गुप्ता गुरुग्राम के सेक्टर-104 स्थित पुरी एमराल्ड सोसाइटी में रहता है।
विज्ञापन
demo pic... - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आर्थिक अपराध शाखा ने आवासीय परियोजना में प्लॉट का झांसा देकर निवेशकों से 16 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी करने वाले रियल एस्टेट कंपनी के निदेशक को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि कंपनी ने राजस्थान के नीमराणा में परियोजना के नाम पर 400 निवेशकों से रुपये वसूलने के बाद उन्हें प्लॉट नहीं दिए। निदेशक प्रेमशंकर गुप्ता गुरुग्राम के सेक्टर-104 स्थित पुरी एमराल्ड सोसाइटी में रहता है।

विज्ञापन


पुलिस उपायुक्त जितेंद्रकुमार मीणा ने बताया कि 2018 में फरीदाबाद निवासी सुरेश मनसुखानी ने अपराध शाखा में ओमकृष्णा डेवलपर्स के खिलाफ धोखाधड़ी की शिकायत दी थी। शिकायत के मुताबिक, कंपनी का कार्यालय नेताजी सुभाष प्लेस दिल्ली में है। आरोपी प्रेमशंकर, उसकी पत्नी उर्मिला गुप्ता और बेटी दीक्षा  ने कहा था कि कंपनी नीमराना में काउंटी गार्डन के नाम से आवासीय परियोजना विकसित कर रही है।

शिकायतकर्ता से 150 वर्ग मीटर प्लॉट के बदले 10.16 लाख रुपये ले लिए, लेकिन भूखंड नहीं दिया। जांच में पता चला, कंपनी के पास न जमीन है, न ही नगर विकास न्यास, भिवाड़ी से कोई अनुमति है। इस तरह ठगे गए चार सौ निवेशकों ने अपराध शाखा में शिकायत दी थी। 
विज्ञापन


फरार पत्नी और बेटी के खिलाफ गैरजमानती वारंट 
प्रेमशंकर की पत्नी और बेटी फरार हैं। उनके खिलाफ गैरजमानती वारंट जारी किए हैं। आगरा का मूल निवासी गुप्ता 10वीं तक पढ़ा है। आरोपी सात आपराधिक मामलों में गिरफ्तार हो चुका है। रेवाड़ी के एक मामले में वह भगोड़ा है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें