फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi News : 14.12 करोड़ से होगा दिल्ली की 7 सड़कों का जीर्णोद्धार, एक्शन में दिल्ली सरकार

Fri, 02 Sep 2022 06:59 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

Delhi News : दिल्ली के उपमुख्यमंत्री व लोक निर्माण विभाग मंत्री मनीष सिसोदिया ने उत्तर-पश्चिमी व दक्षिण-पश्चिमी दिल्ली की 9.36 किमी लंबाई की 7 प्रमुख सड़कों के सुदृढ़ीकरण व सौंदर्यीकरण के लिए 14.12 करोड़ रूपये के परियोजना को मंजूरी दी। 
विज्ञापन
दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली सरकार सड़कों को सुंदर, सुरक्षित व विश्वस्तरीय बनाने के लिए मिशन मोड में काम कर रही है। बृहस्पतिवार को दिल्ली के उपमुख्यमंत्री व लोक निर्माण विभाग मंत्री मनीष सिसोदिया ने उत्तर-पश्चिमी व दक्षिण-पश्चिमी दिल्ली की 9.36 किमी लंबाई की 7 प्रमुख सड़कों के सुदृढ़ीकरण व सौंदर्यीकरण के लिए 14.12 करोड़ रूपये के परियोजना को मंजूरी दी। 

विज्ञापन


इन सड़कों में शालीमार बाग विधानसभा की मुनि माया राम मार्ग, वजीरपुर विधानसभा की भारत नगर रोड, पीडीएम मार्ग, के.सी.गोयल मार्ग, गुलाब सिंह मार्ग, सेंट्रल दीपचंद बंधु मार्ग व दक्षिण-पश्चिमी दिल्ली में मोतीनगर विधानसभा की सतगुरु राम सिंह मार्ग शामिल है। इस मौके पर मनीष सिसोदिया ने कहा कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल दिल्ली की सड़कों को सुंदर, सुरक्षित व वर्ल्ड-क्लास बनाने के लिए काम कर रही है। इस दौरान सड़कों के सुदृढ़ीकरण के साथ-साथ इनके सौंदर्यीकरण का कार्य भी किया जाएगा। बता दें कि परियोजना के तहत, लोक निर्माण विभाग द्वारा इन सातों रोड स्ट्रेच के सुदृढ़ीकरण, फुटपाथ, सेंट्रल वर्ज सहित मानकों का ध्यान        रखते हुए लेन मार्किंग, पैरापेट की दीवारों-रेलिंग आदि के पेंट वर्क का कार्य भी किया जाएगा। 

होता है जल भराव 
सतगुरु रामसिंह मार्ग पर ड्रेन की क्षमता कम होने के कारण बरसात के दौरान यहां लोगों को समस्या का सामना करना पड़ता है। मनीष सिसोदिया ने कहा कि दिल्ली में पीडब्ल्यूडी के अंतर्गत आने वाली सड़कों को बेहतर बनाने का काम किया जा रहा है। इन सड़कों के सुदृढ़ीकरण से मोतीनगर, वजीरपुर व शालीमार बाग विधानसभा सहित कई इलाकों में कॉलोनियों से मुख्य मार्ग तक की इंटर-कनेक्टिविटी बेहतर हो जाएगी और लाखों लोगों को फायदा होगा। 
विज्ञापन


यह होंगी सुविधाएं 

  • फुटपाथ व सेंट्रल वर्ज का मेंटेनेंस 
  • रोड मार्किंग, पैरापेट की दीवारों व रेलिंग का पेंट वर्क 
  • सेंट्रल वर्ज व रोड के दोनों ओर बढ़ाई जाएगी हरियाली 
  • पैदल मार्ग होगा विकसित, लगाई जाएंगी एलईडी लाइट 


इन सड़कों का होगा जीर्णोद्धार

  • सतगुरु रामसिंह मार्ग     1.8 किमी  
  • मुनि मायाराम मार्ग    1.74 किमी 
  • भारत नगर मार्ग    2.09  किमी 
  • पीडीएम मार्ग    1.1 किमी  
  • केसी गोयल मार्ग    1.05  किमी
  • गुलाब सिंह मार्ग    0.58 किमी 
  • सेंट्रल दीप चंदबंधु मार्ग    1 किमी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें