फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसम अपडेट: दिल्ली में कहीं सूरज ने कड़े किए तेवर, तो कुछ इलाकों में हो रही रिमझिम बारिश

Mon, 06 Sep 2021 10:34 AM IST
प्राची प्रियम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आज सुबह से ही दिल्ली के कुछ इलाकों में बारिश हो रही है। वहीं, कई जगहों पर कड़ी धूप भी है। मौसम विभाग ने आज से अगले तीन दिनों तक हल्की बारिश की संभावना जताई है।
 
विज्ञापन
एम्स के आसपास हो रही बारिश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली में बीते दिनों से हो रही बारिश से मौसम सुहावना बना हुआ है। रविवार को कुछ इलाकों में हल्की बारिश के बाद सोमवार सुबह एक बार फिर दिल्ली के कुछ इलाकों में रिमझिम वर्षा हो रही है। हालांकि कई जगहों पर कड़ी धूप भी है, लेकिन एम्स व आसपास के क्षेत्रों में बादल बरस रहे हैं।

विज्ञापन


रविवार को भी बारिश हुई थी, लेकिन साथ ही उमस ने भी परेशान किया था। शनिवार के मुकाबले में रविवार को अधिकतम तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी हुई थी। रविवार को अधिकतम तापमान 33.9 डिग्री और न्यूनतम तापमा 25.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। वहीं, शनिवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 33.2 डिग्री था। मौसम विभाग ने अगले सप्ताह भी हल्की बारिश का अनुमान जताया है। 

इससे पहले रविवार को पालम में सुबह 8.30 बजे से शाम 5.30 बजे तक 3.1 मिमी, पीतमपुरा में सबसे अधिक 24.0 मिमी और रिज में 000.4 मिमी बारिश दर्ज की गई थी। अधिकतम आर्द्रता 92 फीसदी दर्ज की गई। विभाग ने आज से 09 सितंबर के बीच भी बारिश होने की संभावना जताई है। 
विज्ञापन


अभी एक दो दिन तापमान में बढ़ोतरी होने के बाद 09 सितंबर से गिरावट होनी शुरू होगी। सोमवार को अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रहने का अनुमान है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें