फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Metro : आज सुबह सात बजे तक बंद रहेगा मोती नगर मेट्रो स्टेशन, परिचालन में बदलाव

Sun, 11 Dec 2022 03:41 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

Delhi : मेट्रो की ब्लू लाइन पर ट्रैक मेंटीनेंस के लिए रविवार सुबह सात बजे तक मोती नगर मेट्रो स्टेशन बंद रहेगा। इस दौरान द्वारका सेक्टर-21 से नोएड़ा-वैशाली तक ब्लू लाइन को दो हिस्सों में चलाया जाएगा।
विज्ञापन
दिल्ली मेट्रो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेट्रो की ब्लू लाइन पर ट्रैक मेंटीनेंस के लिए रविवार सुबह सात बजे तक मोती नगर मेट्रो स्टेशन बंद रहेगा। इस दौरान द्वारका सेक्टर-21 से नोएड़ा-वैशाली तक ब्लू लाइन को दो हिस्सों में चलाया जाएगा। दिल्ली मेट्रो के प्रमुख प्रवक्ता अनुज दयाल ने बताया कि ब्लू लाइन (द्वारका सेक्टर-21 से नोएडा इलेक्ट्रॉनिक सिटी/वैशाली) पर मोती नगर और कीर्ति नगर के बीच निर्धारित ट्रैक की मेंटीनेंस के लिए सुबह मेट्रो सेवाएं बाधित रहेगी।

विज्ञापन


सुबह सात बजे तक रमेश नगर से कीर्ति नगर खंड तक ट्रेन सेवाएं निलंबित रहेंगी। इस लाइन पर द्वारका सेक्टर- 21/द्वारका से रमेश नगर तक और कीर्ति नगर से नोएडा इलेक्ट्रॉनिक सिटी/वैशाली तक दो हिस्सों में मेट्रो चलेगी। लोगों की सेवाओं के लिए रमेश नगर से कीर्ति नगर तक फ्री फीडर बस सेवाएं दी जाएंगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें