फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Metro : कल यलो लाइन पर सुबह 6:30 बजे तक प्रभावित रहेंगी सेवाएं, डीएमआरसी ने सुझाया विकल्प

Sat, 26 Feb 2022 03:43 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

तीन मेट्रो स्टेशन (चांदनी चौक, चावड़ी बाजार और नई दिल्ली) पर मेट्रो सेवाएं साढ़े छह बजे के बाद सामान्य हो जाएंगी। इस दौरान राजीव चौक और कश्मीरी गेट पहुंचने के लिए यात्री मेट्रो की वायलेट लाइन का उपयोग कर सकते हैं।
विज्ञापन
yellow line metro
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली मेट्रो की यलो लाइन के राजीव चौक मेट्रो स्टेशन पर निर्धारित ट्रैक रखरखाव के कारण रविवार को कश्मीरी गेट से राजीव चौक के बीच मेट्रो सेवाएं सुबह 6:30 बजे तक निलंबित रहेंगी। तीन मेट्रो स्टेशन (चांदनी चौक, चावड़ी बाजार और नई दिल्ली) पर मेट्रो सेवाएं साढ़े छह बजे के बाद सामान्य हो जाएंगी। 

विज्ञापन


इस दौरान राजीव चौक और कश्मीरी गेट पहुंचने के लिए यात्री मेट्रो की वायलेट लाइन का उपयोग कर सकते हैं। इसके लिए यात्रियों को केंद्रीय सचिवालय और मंडी हाउस में मेट्रो बदलने की सुविधा होगी। यलो लाइन के शेष हिस्से (समयपुर बादली-कश्मीरी गेट) और (राजीव चौक-हुडा सिटी सेंटर) पर मेट्रो का परिचालन रविवार की नियमित समय सारणी के मुताबिक होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें