फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi : फेज-3 पर कल सुबह छह बजे से मेट्रो, सिविल सेवा परीक्षा के चलते डीएमआरसी का फैसला

Sat, 27 May 2023 05:54 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) ने फेज-3 की सभी लाइनों पर दो घंटे पहले सेवाएं शुरू करने का निर्णय किया है। शेष सभी स्टेशनों पर मेट्रो सेवाएं पूर्व निर्धारित समय से चलेंगी।
विज्ञापन
दिल्ली मेट्रो - फोटो : दिल्ली मेट्रो ट्विटर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिविल सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा में रविवार को शामिल होने वाले उम्मीदवारों की सहूलियत के लिए रविवार को मेट्रो सेवाएं सुबह छह बजे से शुरू होंगी। दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) ने फेज-3 की सभी लाइनों पर दो घंटे पहले सेवाएं शुरू करने का निर्णय किया है। शेष सभी स्टेशनों पर मेट्रो सेवाएं पूर्व निर्धारित समय से चलेंगी। 

विज्ञापन


डीएमआरसी के मुताबिक, रविवार को दिलशाद गार्डन-शहीद स्थल (नया बस अड्डा), नोएडा सिटी सेंटर-नोएडा इलेक्ट्रॉनिक सिटी, मुंडका-ब्रिगेडियर होशियार सिंह, बदरपुर बॉर्डर-राजा नाहर सिंह (बल्लभगढ़), मजलिस पार्क-शिव विहार, जनकपुरी पश्चिम-बॉटनिकल गार्डन और ढांसा बस स्टैंड से द्वारका के बीच यात्रियों के लिए छह बजे से मेट्रो का परिचालन होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें