फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'अब दिल्ली होगी साफ': तीन दिन में चमकेंगी सड़कें, अवैध गाड़ियां पर एक्शन; मेयर शैली ओबरॉय ने दिए ये निर्देश

Mon, 28 Aug 2023 06:40 PM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली

सार

दिल्ली मेयर शैल ओबरॉय ने तीन दिन में सड़क किनारे जमा अवैध मलबा उठाने और अवैध वाहनों को हटाने के निर्देश दिए हैं। जी-20 शिखर सम्मेलन से पहले महा सफाई अभियान दिल्ली होगी साफ चलाया है। हर रोज वार्डों का औचक निरीक्षण कर रही हैं।
विज्ञापन
सफाई कर्मचारियों से मिलतीं मेयर शैली ओबरॉय - फोटो : Twitter/@OberoiShelly
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेयर ने सड़कों के किनारे खड़े वाहनों को हटाकर तीन दिन में सड़कों को साफ करने के लिए कहा है। मेयर डॉ.. शैली ओबरॉय ने करोल बाग जोन में ग्राउंड जीरो पर जाकर सफाई व्यवस्था का जायजा लिया और दिल्ली के सभी बड़े बाजारों की सड़कों के किनारे लंबे समय से खड़े वाहनों को हटाकर इनके आस पास सफाई कराने का निर्देश दिया। लंबे समय से खड़े वाहनों के नीचे, आस पास जमा कचरा तत्काल साफ कराने के लिए कहा। 

विज्ञापन
Trending Videos

दिल्ली की सड़कों की होगी सफाई
मेयर ने कहा कि वे दिल्ली को दुनिया का सबसे साफ शहर बनाना चाहती हैं। इसीलिए जी-20 शिखर सम्मेलन से पहले महा सफाई अभियान दिल्ली होगी साफ शुरू चलाया है। हर रोज वार्डों का औचक निरीक्षण कर रही हैं। मेयर डॉ. शैली ओबरॉय ने करोलबाग जोन के देव नगर वार्ड का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मेयर ने देव नगर वार्ड की सड़कों और आंतरिक गलियों की सफाई व्यवस्था का जायजा लिया और अधिकारियों को निर्देश दिया कि ये दिल्ली का मशहूर बाजार है, विदेशी मेहमान यहां घूमन के लिए आ सकते हैं। सड़कें साफ नहीं होंगी तो दिल्ली की खराब छवि उनके मन में बनेगी। 
 

दिल्ली के बाजारों का मेयर ने किया दौरा
उन्होंने कहा सि क्षेत्र में सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए सड़कों के किनारे वाहनों को हटवाकर सफाई की जाए। इसके अलावा अवैध मलबे उठाया जाए। निरीक्षण के दौरान मेयर ने ऑटो टिप्पर चालक से बातचीत की और ये सुनिश्चित किया कि क्षेत्र में सुचारु रूप से घर-घर जाकर कूड़ा उठाया जा रहा है। मेयर ने दुकानदारों से भी आग्रह किया कि वे अपनी दुकानों के बाहर साफ-सफाई बनाए रखें और सड़क पर कूड़ा न डालें। मेयर ने कहा की मार्केट एसोसिएशन व आरडब्ल्यूए भी सक्रिय रूप से अब दिल्ली साफ होगी अभियान में सहयोग करें।

सफाई कर्मचारियों की समस्याओं को सुना
मेयर ने महिला सफाई कर्मचारियों से बात की और उनकी समस्याओं को सुना। मेयर ने कहा कि अब उन्हें हर महीने की पहली तारीख को सैलरी मिलती रहेगी। सीएम अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व दिल्ली नगर निगम सफाई कर्मियों को कोई परेशानी नहीं होगी।
 
विज्ञापन

एमसीडी-311 एप का लोग करें उपयोग
मेयर डॉ. शैली ओबरॉय ने कहा दिल्ली को देश का सबसे स्वच्छ व सुंदर शहर बनाना है। दिल्लीवासी भी इस अभियान में सहयोग करें और एमसीडी-311 ऐप पर फोटो के साथ सफाई संबंधित शिकायतें दर्ज कराएं। निगम द्वारा 24 घंटे में उनकी समस्या का समाधान होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें