फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Mayor Election : मेयर के लिए चुनाव आज, शैली-शिखा में मुकाबला, एक पार्षद के पाला बदलने से आप सतर्क

Wed, 26 Apr 2023 05:19 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

मेयर पद के लिए आम आदमी पार्टी प्रत्याशी शैली ओबरॉय और भाजपा प्रत्याशी शिखा राय मैदान में हैं। 
विज्ञापन
शिखा राय और शैवी ओबरॉय... - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली  निगम सचिवालय सिविक सेंटर में बुधवार सुबह 11 बजे से मेयर और डिप्टी मेयर चुनाव की प्रक्रिया शुरू होगी। मेयर पद के लिए आम आदमी पार्टी प्रत्याशी शैली ओबरॉय और भाजपा प्रत्याशी शिखा राय मैदान में हैं। 

विज्ञापन


पीठासीन अधिकारी मुकेश गोयल पर शांतिपूर्वक चुनाव कराने की जिम्मेदारी रहेगी। माना जा रहा है कि इस बार चुनाव में भाजपा अधिक से अधिक वोट बढ़ाने की कोशिश करेगी। चुनाव से पहले एक पार्षद के पार्टी बदलने के बाद से आप सतर्क है। पार्टी को पूरी उम्मीद है कि उसके वोट पिछली बार से अधिक होंगे।

मेयर और डिप्टी मेयर के चुनाव के लिए कुल 274 वोट हैं। इनमें आप के 148 और भाजपा के 115 वोट हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि आप को मेयर पद जीतने में मुश्किल नहीं होगी। जानकारों का मानना है कि भाजपा आप के अधिक से अधिक वोट लेने की कोशिश करेगी।
विज्ञापन


आतिशी की जगह महरौली विधायक नरेश देंगे वोट
मेयर चुनाव में वोट देने के लिए दिल्ली के 14 विधायकों को विधानसभा से नामित किया गया है। इनमें भाजपा का एक व आप के 13 विधायक चुनाव में हिस्सा लेंगे। इस बार दिल्ली सरकार में कैबिनेट मंत्री आतिशी की जगह महरौली से विधायक नरेश यादव को मेयर चुनाव में हिस्सा लेने के लिए नामित किया गया है। वहीं, पिछली बार के 13 विधायकों को ही इस बार भी वोटिंग के लिए नामित किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें