फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Lockdown : टैंपो ट्रैवलर से लोगों को झारखंड ले जा रहा था ड्राइवर, पुलिस ने दबोचा

Tue, 14 Apr 2020 08:12 PM IST
Trainee Trainee अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

राजधानी में अब भी कई ऐसे लोग हैं जो लॉकडाउन में भी अपने घर जाने की कोशिश में लगे हैं। वाहन चालक उन्हें देर रात निकालने की कोशिश कर रहे हैं ताकि वह पुलिस गिरफ्त में नहीं आ सके। रणजीत नगर थाना पुलिस ने ऐसे ही एक टैंपो ट्रैवलर चालक को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


वह दस सवारियों को लेकर झारखंड जाने की कोशिश कर रहा था। पुलिस चालक के खिलाफ सरकारी निर्देशों का उल्लंघन करने का मामला दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार रणजीत नगर थाना में तैनात एएसआई जल सिंह सिपाही चेतन के साथ 13 अप्रैल की देर रात ढाई बजे इलाके में गश्त कर रहे थे।

इसी दौरान पुलिसकर्मियों ने मेन पटेल नगर रोड पर एक टैंपो ट्रैवलर के चालक को सवारियों को बैठाते हुए देखा। पास जाकर पुलिसकर्मी ने चालक को पकड़ लिया और उसे लॉकडाउन में सवारियों को बैठाने के बारे में पूछा। चालक की पहचान उत्तम नगर निवासी राजू सिंह के रूप में हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें