फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंभीर जल संकट: हरियाणा ने की आपूर्ति में कटौती, दिल्ली जल बोर्ड ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा

Mon, 08 Mar 2021 05:01 PM IST
सुशील कुमार कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
राघव चड्ढा - फोटो : ANI
विज्ञापन
दिल्ली जल बोर्ड ने गंभीर जल संकट को रोकने के लिए सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। दिल्ली जल बोर्ड के उपाध्यक्ष राघव चढ्ढा ने कहा कि हमने हरियाणा के खिलाफ उच्चतम न्यायालय का रुख किया है। जिससे यमुना में गिरने वाले अनुपचारित प्रदूषकों को तुरंत रोका जा सके। साथ ही दिल्ली को पर्याप्त पानी भी छोड़ा जा सके। 
विज्ञापन

 

राघव चढ्ढा ने बताया कि हरियाणा ने दिल्ली में आने वाले पानी की सप्लाई में कटौती कर दी है। इसकी वजह से राजधानी में पानी का उत्पादन अब कम हो गया है। इस समय हरियाणा सीएलसी कनाल से 549.16 क्यूसेक पानी छोड़ रहा है, जबकि यहां से 683 क्यूसेक पानी प्रतिदिन छोड़ा जाना चाहिए। 
विज्ञापन


गर्मी शुरू होते ही दिल्ली में पानी की किल्लत शुरू हो गई है। पर्याप्त पानी नहीं मिलने से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें