फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा की लापरवाही से दिल्ली को मिल रहा दूषित पानी : सौरभ भारद्वाज

विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा की लापरवाही से दिल्ली को मिल रहा दूषित पानी : सौरभ भारद्वाज
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली में पेयजल की गुणवत्ता को लेकर आम आदमी पार्टी ने एक बार फिर भाजपा सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। आप के दिल्ली प्रदेश संयोजक सौरभ भारद्वाज ने कहा कि एनजीटी में स्वयं भाजपा सरकार ने स्वीकार किया है कि हरियाणा के ड्रेन नंबर-6 से आने वाला सीवेज और औद्योगिक कचरा दिल्ली के ताजे पानी को दूषित कर रहा है। यह वही मुद्दा है जिसे आप सरकार वर्षों से उठाती रही, लेकिन तब भाजपा और उपराज्यपाल इसे प्रोपेगंडा कहकर खारिज कर देते थे।
सौरभ भारद्वाज के अनुसार, जब हरियाणा से यमुना में इंडस्ट्रियल वेस्ट मिल जाता है, तो दिल्ली के वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट उसे फिल्टर करने में सक्षम नहीं रहते। इस कारण पानी में अमोनिया का स्तर असामान्य रूप से बढ़ जाता है। उन्होंने याद दिलाया कि पिछले वर्षों में अमोनिया का स्तर 6.5 पीपीएम से भी ऊपर पहुंच गया था, जबकि 2-2.5 पीपीएम तक का स्तर भी गंभीर माना जाता है। ऐसी स्थिति में वजीराबाद, चंद्रावल और ओखला जल शोधन संयंत्रों को अस्थायी रूप से बंद करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि आप सरकार के समय भी इंडस्ट्रियल वेस्ट का मुद्दा बार-बार उठाया गया था। पार्टी ने ताजेवाला बैराज क्षेत्र में बड़े पैमाने पर रेत खनन और डीडी-8 व डीडी-2 नालों के माध्यम से सोनीपत और पानीपत के औद्योगिक कचरे के यमुना में मिलने के सबूत सार्वजनिक किए थे। उस समय भाजपा ने न केवल इन तथ्यों को नकारा, बल्कि हरियाणा सरकार ने अरविंद केजरीवाल के खिलाफ एफआईआर तक दर्ज कर दी थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें