फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi News: सांसों पर असर, पर हवा में सुधार के संकेत, एक्यूआई 259 दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
-दो बजे हवा में पीएम10 की मात्रा 220.1 और पीएम2.5 की मात्रा 112.3 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर दर्ज
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी

नई दिल्ली। राजधानी में प्रदूषण का घटता क्रम शुरू हो गया है, जिससे प्रदूषित हवा में लगातार सुधार के आंकड़े दर्ज हो रहे है। ऐसे में बुधवार सुबह की शुरुआत धुंध और हल्के कोहरे से हुई। वहीं, आसमान में स्मॉग की हल्की चादर भी दिखाई दी। इसके चलते दृश्यता भी कम रही। इस दौरान लोग मास्क पहने नजर आए। साथ ही, सांस के मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ा। इस दौरान वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 259 दर्ज किया गया। यह हवा की खराब श्रेणी है। इसमें मंगलवार की तुलना में 23 सूचकांक की गिरावट दर्ज की गई। दूसरी ओर, एनसीआर में गुरुग्राम की हवा सबसे अधिक प्रदूषित रही। यहां एक्यूआई 276 दर्ज किया गया, यह खराब श्रेणी है। वहीं, गाजियाबाद में 262, नोएडा में 256 और ग्रेटर नोएडा में 224 एक्यूआई दर्ज किया गया। इसके अलावा, फरीदाबाद की हवा सबसे साफ रही। यहां सूचकांक 195 दर्ज किया गया। यह हवा की मध्यम श्रेणी है।
विज्ञापन



दिल्ली में वायु गुणवत्ता प्रबंधन के लिए निर्णय सहायता प्रणाली के अनुसार, वाहन से होने वाला प्रदूषण 17.18 फीसदी रहा। इसके अलावा पेरिफेरल उद्योग से 8.50, आवासीय इलाकों से 4.19 और निर्माण गतिविधियों से 2.36 फीसदी की भागीदारी रही। सीपीसीबी के अनुसार, बुधवार को हवा उत्तर-पश्चिम दिशा से 10 किलोमीटर प्रतिघंटे के गति से चली। वहीं, अनुमानित अधिकतम मिश्रण गहराई 1100 मीटर रही। इसके अलावा, वेंटिलेशन इंडेक्स 6500 मीटर प्रति वर्ग सेकंड रहा। दूसरी ओर, दोपहर दो बजे हवा में पीएम10 की मात्रा 220 और पीएम2.5 की मात्रा 112.3 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर दर्ज की गई। वहीं, केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) का पूर्वानुमान है कि बृहस्पतिवार से शनिवार के बीच में हवा बेहद खराब श्रेणी में ही पहुंचने की आशंका है। इसके चलते सांस के मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। साथ ही, लोगों को आंखों में जलन जैसी समस्या का सामना करना पड़ सकता है। साथ ही, कई इलाकों में गंभीर और बेहद खराब श्रेणी में हवा दर्ज की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें