आईजीआई एयरपोर्ट पर तैनात दो हवलदार रोबिन व गौरव ने विदेशी यात्रियों से 1 किलो सोना लूट लिया था। आरोपी पुलिसकर्मियों के साथ और भी पुलिसकर्मियों व कस्टम के कुछ कर्मचारियों की मिलीभगत भी सामने आ रही है।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
आईजी एयरपोर्ट पर विदेश से सोना लाने वाले 2 यात्रियों से 1 किलो सोना लूटने के मामले की जांच आईजीआई एयरपोर्ट थाना पुलिस से लेकर दिल्ली अपराध शाखा को सौंप दी गई है। आआईजीआई एयरपोर्ट जिला डीसीबी रवि कुमार सिंह ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि जांच की फाइल सोमवार को अपराध शाखा को सौंप दी गई।
विज्ञापन
आईजीआई एयरपोर्ट पर तैनात दो हवलदार रोबिन व गौरव ने विदेशी यात्रियों से 1 किलो सोना लूट लिया था। आरोपी पुलिसकर्मियों के साथ और भी पुलिसकर्मियों व कस्टम के कुछ कर्मचारियों की मिलीभगत भी सामने आ रही है।
दूसरी तरफ दिल्ली पुलिस ने आरोपियों की शिनाख्त परेड कराने के लिए सोमवार को कोर्ट में अर्जी दाखिल की है। माना जा रहा है कि पुलिस आरोपी पुलिस कर्मियों की मंगलवार या बुधवार को शिनाख्त परेड करा सकती है।