फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: वंदे भारत ट्रेन में शुद्ध-सात्विक खाना यात्रियों को देने की शुरुआत की गई, परिचायिका परोस रहीं खाना

Mon, 29 Nov 2021 07:53 AM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

रेलवे अधिकारियों के अनुसार वंदे भारत ट्रेन में विमानों के तर्ज पर परिचायक व परिचायिका की तैनाती की गई है, जो गर्मा-गर्म व लजीज व्यंजन यात्रियों के सीट पर पहुंचकर देती हैं। खाना परोसते समय स्वच्छता का विशेष ध्यान रखा जाता है।
विज्ञापन
वंदे भारत एक्सप्रेस (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोविड की वजह से ट्रेन में बंद खाना अब फिर से चरणबद्ध तरीके मिलना शुरू हो गया है। यात्रियों को अब उनका मनपसंद खाना उनकी सीट पर मिल रहा है। साथ ही स्नैक्स, चाय समेत अन्य नाश्ता भी ट्रेन की परिचायिक व परिचालिका दे रही हैं। रविवार को वैष्णो देवी जाने वाली वंदे भारत ट्रेन से इसकी शुरुआत की गई। खाना मिलने से लंबी दूरी तय करने वाले यात्रियों की चिंता तो दूर हुई है, साथ ही बच्चों की यात्रा भी खुशनुमा बन गई है।

विज्ञापन


लंबी दूरी की ट्रेनों में गर्मा-गर्म खाना परोसने का सिलसिला आईआरसीटीसी ने शुरू कर दिया है। पैक्ड फुड की जगह उन्हें रेलवे के किचेन में पकाया हुआ खाना दिया जा रहा है। वैष्णो देवी की यात्रा पर जाने वाले मुसाफिरों को तो शुद्ध वैष्णव खाना दिया जा रहा है। आईआरसीटीसी का उद्देश्य इस तरह का खाना परोस कर शुद्ध-सात्विक भोजन का सर्टिफिकेट लेना भी है।

रेलवे अधिकारियों के अनुसार वंदे भारत ट्रेन में विमानों के तर्ज पर परिचायक व परिचायिका की तैनाती की गई है, जो गर्मा-गर्म व लजीज व्यंजन यात्रियों के सीट पर पहुंचकर देती हैं। खाना परोसते समय स्वच्छता का विशेष ध्यान रखा जाता है। एसी फर्स्ट के यात्रियों को तवे वाली गर्मा-गर्म रोटी भी ट्रेनों में दी जा रही है।
विज्ञापन


रेलवे अधिकारियों के अनुसार नये साल के आगमन के साथ ही सभी दिशाओं में चलने वाली ट्रेन में गर्मा-गर्म खाना परोसने की तैयारी है। रविवार से 20 ट्रेनों में खाने की सुविधा शुरू की गई है। सात दिसंबर तक इसे बढ़ा कर 50 ट्रेनों में किया जाएगा। शताब्दी श्रेणी वाली भोपाल, लखनऊ, कालका में इस सुविधा के साथ जयपुर-दिल्ली के बीच चलने वाली डबल डेकर, अर्चना एक्सप्रेस, कोरोमंडल व हीराकुंड एक्सप्रेस के यात्रियों को भी खाने की सुविधा दी जा रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें