फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Goa Bar Case: हाईकोर्ट का कांग्रेस नेताओं को निर्देश- स्मृति ईरानी की बेटी से जुड़ी पोस्ट तुरंत डिलीट करें

सार

गोवा बार मामले में दिल्ली हाई कोर्ट ने कांग्रेस नेता जयराम रमेश, पवन खेड़ा और नेटा डिसूजा को समन जारी कर दिया है।  
विज्ञापन
Delhi high court - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोवा बार विवाद लगातार बढ़ता ही जा रहा है। मामले में दिल्ली हाईकोर्ट ने कांग्रेस नेता जयराम रमेश, पवन खेड़ा और नेटा डिसूजा को समन जारी कर दिया है। साथ ही हाईकोर्ट ने तीनों नेताओं को सभी सोशल प्लेटफॉर्म से संबधित पोस्ट हटाने के निर्देश दिए हैं। कोर्ट ने स्मृति ईरानी द्वारा दायर मामले पर जवाब देने के लिए भी नोटिस जारी किया है।  वहीं, कांग्रेस नेता ने ट्वीट करते हुए लिखा- हम अदालत के सामने मामले से संबंधित तत्थ पेश करने के लिए तैयार हैं। स्मृति ईरानी की चुनौती को स्वीकार भी करेंगे। 

विज्ञापन


बता दें कि केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कांग्रेस नेताओं-जयराम रमेश, पवन खेड़ा और नेटा डिसूजा को रविवार को कानूनी नोटिस भेजकर उनकी बेटी पर लगाए आरोपों के लिए मांफी मांगने के लिए कहा था। कांग्रेस नेताओं के आरोप लगाने के एक दिन बाद ही स्मृति ईरानी ने यह कदम उठाया था। अब दिल्ली होईकोर्ट ने मामले का संज्ञान लेते हुए समन भेज दिया है। 

क्या है मामला 
दरअसल, कांग्रेस नेताओं-जयराम रमेश, पवन खेड़ा और नेटा डिसूजा ने स्मृति ईरानी की 18 वर्षीय बेटी जोइश ईरानी पर गोवा में अवैध रूप से बार चलाने का आरोप लगाया था। जिसके बाद से मामले ने सियासी रूप ले लिया। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें