कोरोना संक्रमण पर लग रही लगाम
सत्येंद्र जैन ने कहा कि दिल्ली में कोरोना से हालात लगातार बेहतर होते जा रहे हैं। तीन दिनों से संक्रमण दर एक फीसदी से नीचे चल रही है। इस लहर से पहले अब के मुकाबले मामले कम थे, तब प्रतिदिन 150 से 200 मरीज आ रहे थे। उम्मीद है आने वाले दिनों में मामले और कम होंगे। स्वास्थ्य मंत्री ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि अभी कोविड के जारी दिशा-निर्देशों का अवश्य पालन करते रहें।
जल्द होगा अगला सीरो सर्वे
जैन ने कहा, विशेषज्ञों का कहना कि दिल्ली की 80 फीसदी आबादी कोरोना से संक्रमित हो चुकी है, इसलिए अब मामले कम आ रहे हैं, उन्होंने कहा कि सीरो सर्वे से यह पता चल पाएगा कि दिल्ली की 80 फीसदी आबादी कोरोना से संक्रमित होकर ठीक हो चुकी है या नहीं। हम जल्द ही सर्वे कराएंगे। इसकी रिपोर्ट आने के बाद ही वास्तविकता का पता चलेगा।