फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: यूनिटेक के संस्थापक रमेश चंद्रा को मिली आठ सप्ताह की मेडिकल जमानत

Sun, 31 Jul 2022 12:50 PM IST
प्राची प्रियम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अदालत ने कहा कि उक्त कारणों से हमारा विचार है कि याचिकाकर्ता को आठ सप्ताह की अवधि के लिए चिकित्सा जमानत मिलनी चाहिए। रिहाई का निर्देश देते हुए, अदालत ने चंद्रा से कहा कि वे किसी भी मोबाइल फोन का उपयोग न करें और अस्पताल आने-जाने के अलावा केवल अपने घर में रहें।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली हाई कोर्ट ने रियल्टी फर्म यूनिटेक के संस्थापक रमेश चंद्रा को मनी लॉन्ड्रिंग के एक मामले में आठ सप्ताह की मेडिकल जमानत दे दी है। न्यायमूर्ति जसमीत सिंह ने चंद्रा को चिकित्सकीय आधार पर जमानत देते हुए 25,000 रुपये का निजी मुचलका भरने का आदेश दिया।

विज्ञापन

अदालत ने कहा कि मेडिकल रिकॉर्ड से यह स्पष्ट हो रहा है कि चंद्रा की स्थिति काफी गंभीर है और उम्र के कारण उनकी बीमारी और बढ़ रही है।

वह कॉगनीटिव इंपेयरमेंट और डेमेन्शिया से पीड़ित है। अदालत ने 28 जुलाई के अपने आदेश में कहा कि उन्हें कार्डियोलॉजिकल के साथ-साथ न्यूरोलॉजिकल सहायता की भी जरूरत है और कई बार गिरना, वजन कम होना, याददाश्त कम होना आदि जैसी परेशानी हो चुकी है।

अदालत ने कहा कि उक्त कारणों से हमारा विचार है कि याचिकाकर्ता को आठ सप्ताह की अवधि के लिए चिकित्सा जमानत मिलनी चाहिए। रिहाई का निर्देश देते हुए, अदालत ने चंद्रा से कहा कि वे किसी भी मोबाइल फोन का उपयोग न करें और अस्पताल आने-जाने के अलावा केवल अपने घर में रहें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें