फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली गुरुद्वारा चुनाव: सीएम केजरीवाल ने स्थगित करने के लिए उपराज्यपाल को भेजा प्रस्ताव

Tue, 20 Apr 2021 10:29 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

दिल्ली सरकार ने दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी चुनाव को स्थगित करने का निर्णय लिया। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल को भेजा प्रस्ताव। 25 अप्रैल को घोषित की गई थी चुनाव की तारीख।
विज्ञापन
गुरुद्वारा - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी चुनाव को दिल्ली सरकार ने स्थगित करने का निर्णय लिया है। इस संबंध में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल को प्रस्ताव भेज दिया है। दिल्ली सिख गुरुद्वारा निदेशालय ने 25 अप्रैल को चुनाव की तारीख घोषित की थी। जिसके लिए नामांकन की प्रक्रिया भी पूरी हो चुकी है। 
विज्ञापन


दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने बताया कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इस संबंध में प्रस्ताव को उपराज्यपाल के पास भेज दिया है। सिसोदिया ने ट्वीट कर यह भी जानकारी दी कि दिल्ली में कोरोना के मामले और कर्फ्यू की वजह की सीएम ने दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी का चुनाव स्थगित करने का फैसला लिया है। 

उल्लेखनीय है कि अब अंतिम निर्णय उपराज्यपाल को लेना है। कोरोना संक्रमण के चेन को तोड़ने के लिए दिल्ली में छह दिनों का लॉकडाउन लगाया गया है। इस दौरान दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने धार्मिक, राजनीतिक और सामाजिक कार्यक्रमों पर पाबंदी लगाने का निर्देश दिया है। 
विज्ञापन


वहीं, तीनों एमसीडी के मेयर, उप मेयर, स्थायी समिति के तीन सदस्यों के लिए 30 अप्रैल को चुनाव होंगे। सोमवार को इसके लिए नामांकन की आखिरी तिथि थी, लेकिन लॉकडाउन की घोषणा के बाद एमसीडी ने इसे अब 26 अप्रैल कर दिया है। उत्तरी,पूर्वी और दक्षिणी एमसीडी में अब 30 अप्रैल को चुनाव कराए जाएंगे। तय समय पर चुनाव नहीं हुए तो उपराज्यपाल से इसके लिए विशेष अनुमति लेनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें