फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया बोले, तीन माह में लगेंगे तीन लाख सीसीटीवी कैमरे

Mon, 24 Jun 2019 04:40 AM IST
नोएडा ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
विज्ञापन
उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया - फोटो : ANI
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी महिलाओं को साधने में जुटी है। आगामी विधानसभा चुनाव को ध्यान में रख जहां मेट्रो व बस में मुफ्त सफर कराने की योजना तैयार की गई है।
विज्ञापन


अब महिला सुरक्षा को ध्यान में रख तीन महीने के भीतर पूरी दिल्ली में तीन लाख सीसीटीवी कैमरे लगाने का दावा कर रही है। रविवार को उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने पटपड़गंज विधानसभा क्षेत्र में में 2000 सीसीटीवी कैमरे लगाने के कार्य का उद्घाटन किया।

सिसोदिया ने कहा कि दिल्ली पुलिस दिल्ली सरकार के अधीन नहीं है, इसके बावजूद दिल्ली सरकार महिलाओं की सुरक्षा के लिए हर मुमकिन कोशिश कर रही है। अब वही अराजक व असामाजिक तत्व कुछ भी करने से पहले चार बार सोचेंगे क्योंकि उनकी हरकतों पर कैमरों की नजर रहेगी।
विज्ञापन


दिल्ली में पहले 1.40 लाख कैमरे लग जाएंगे। इसके साथ ही करीब डेढ़ लाख कैमरों का और टेंडर हो गया है। उन्होंने बताया कि पूरी दिल्ली में करीब 3 लाख कैमरे लगाए जाएंगे। इसके अलावा स्कूलों में कैमरे अलग से लगाया जा रहा है।

वायरलेस कैमरे लगेंगे, लाइव फीड देखने की होगी सुविधा
दिल्ली में वायरलेस सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। जो सीधे इंटरनेट से कनेक्ट होंगे। नेट के सहारे इनकी लाइव वीडियो फीड सीधे कमांड सेंटर तक पहुंचेगी।

अधिकारियों के मुताबिक अक्सर कैमरे की तारों को चोरी कर लिया जाता था और कैमरे की फीड बंद करने के लिए इस तार को काट दी जाती है। ऐसी घटनाओं को देखते हुए वायरलेस सीसीटीवी कैमरे लगाने का फैसला लिया गया है। सीसीटीवी फुटेज को 30 दिनों तक सुरक्षित रखा जाएगा।

उपराज्यपाल के निवास पर धरना देने की वजह बताई
उपमुख्यमंत्री ने दिल्ली के उपराज्यपाल के घर अपने धरने को याद करते हुए कहा कि हम अड़े थे कि आरडब्ल्यूए से विचार-विमर्श करके सीसीटीवी कैमरे लगाएंगे।

उन्होंने कहा कि डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट को ये तक नहीं पता रहता है कि ईस्ट विनोद नगर में सुपरशाइन चौक कहां पर है, तो कैमरा कहां लगेगा वो कैसे तय कर सकते हैं। हमें सात दिन भूखे उपराज्यपाल निवास पर बैठना पड़ा तब जाकर ये फाइल क्लियर हुई।
विज्ञापन


पैसा खर्च होने की वजह से नौकरी करने महिलाएं दूर नहीं जातीं
सिसोदिया ने कहा कि पैसा ज्यादा खर्च होने के कारण महिलाएं नौकरी करने ज्यादा दूर नहीं जाती हैं। अगर उन्हें नौकरी गुरुग्राम में मिल रही हो तो वह मेट्रो का किराया सोच कर नौकरी नहीं कर पाती हैं। मेट्रो राइड महिलाओं के लिए मुफ्त करने से अर्थव्यवस्था पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें