राष्ट्रीय कौशल योग्यता फ्रेमवर्क पर आधारित व राष्ट्रीय कौशल विकास निगम द्वारा मान्यता प्राप्त इस प्रोग्राम में असिस्टेंट फैशन डिजाइनर, इंटीरियर डिजाइनर, असिस्टेंट ब्यूटी थेरेपिस्ट, फील्ड इंजीनियर, वेब डेवलपर, कोडिंग कोर्स, सॉफ्टवेयर डेवलपर कोडिंग कोर्स, ग्राफिक डिजाइनर, ड्यूटी असिस्टेंट, डेटा-एंट्री ऑपरेटर, सोलर पैनल इंस्टालेशन टेक्नीशियन कोर्स शुरू किए गए हैं। इसके अलावा ट्रेनीज को डिजिटल साक्षरता, स्पोकन इंग्लिशए सॉफ्ट स्किल और पर्सनेलिटी डेवलेपमेंट भी सिखाया जाएगा। ये सभी कोर्स मुफ्त एवं छह महीने की अवधि के होंगे। इस स्किल सेंटर से हर साल ट्रेनिंग प्रोग्राम के माध्यम से लगभग 800 ट्रेनीज को लाभ मिलेगा।