फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केजरीवाल का एलानः कोरोना को पांच उपायों से शिकस्त देगी दिल्ली सरकार

Sun, 28 Jun 2020 01:36 AM IST
नोएडा ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
Arvind Kejriwal - फोटो : ANI
कोरोना के बढ़ते संक्रमण के बीच वायरस के खिलाफ चल रहे अपने संघर्ष को धार देने के लिए दिल्ली सरकार ने पांच हथियारों का इस्तेमाल किया है। इसमें बेड की पर्याप्त संख्या, जांच व आइसोलेशन, ऑक्सी मीटर व ऑक्सीजन कंसंट्रेटर, प्लाज्मा थेरेपी और सर्वे व स्क्रीनिंग शामिल हैं। सरकार का मानना है कि इनके सहारे कोरोना को हराया जा सकता है।

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को इसकी जानकारी देते हुए बताया कि दिल्ली में फिलहाल करीब 7500 बेड खाली हैं, जबकि 6000 बेड पर ही मरीज हैं। वहीं, होम आइसोलेशन के मरीजों को आपातकाल में ऑक्सीजन मुहैया कराने के लिए हमने 4 हजार ऑक्सीजन कंसंट्रेटर खरीदे हैं। दिल्ली में बड़े पैमाने पर सीरोलॉजिकल सर्वे शुरू किया जा रहा है। इससे पता चलेगा कि दिल्ली में कोरोना किस स्तर तक फैला हुआ है।

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मई के अंतिम सप्ताह में लॉकडाउन खुलने के दौरान कोरोना बड़ी तेजी से फैलने लगा। लॉकडाउन खुलने पर उम्मीद से ज्यादा मरीज बढ़े। जून के पहले सप्ताह तक बेड व जांच की कमी होने लगी। इसी वक्त मौत का आंकड़ा भी बढ़ गया। मुख्यमंत्री ने बताया कि बावजूद इसके दोबारा लॉकडाउन न लगाकर कोरोना से लड़ाई लड़ने का फैसला लिया गया। पूरा प्लान बनाकर कोरोना से लड़ने के लिए पांच हथियार तैयार किए गए।
 
विज्ञापन

2 of 6
बिस्तरों का हुआ इंतजाम - फोटो : अमर उजाला
पहले बेड की कमी थी, लेकिन अब खाली
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पहले हथियार के तौर पर बेड की संख्या बढ़ाई गई। दिल्ली के सभी बड़े अस्पतालों में कम से कम 40 प्रतिशत बेड कोरोना मरीजों के लिए सुरक्षित कर दिए। कुछ बड़े सरकारी और प्राइवेट अस्पतालों को पूरी तरह से कोविड-19 अस्पताल घोषित कर दिया गया। कई बड़े होटलों को अस्पतालों के साथ जोड़ा गया। एक महीने में होटलों के अंदर करीब 3500 बेड तैयार किए हैं। दूसरी तरफ राधा स्वामी सत्संग ब्यास में 2000 बेड और तैयार हैं, यहां कुल 10 हजार बेड बहुत जल्द तैयार हो जाएंगे। बुराड़ी अस्पताल में अभी निर्माण कार्य चल रहा है। उसमें अस्थायी तौर पर 450 बेड और तैयार कर रहे हैं। फिलहाल दिल्ली में कोरोना मरीजों के लिए करीब 13500 बेड हैं। इसमें से 7500 खाली पड़े हैं, केवल 6000 बेड ही भरे हैं। पहले बेड की कमी थी, लेकिन अब बेड खाली हैं।
विज्ञापन

3 of 6
जांच करती टीम - फोटो : neeraj
दिल्ली में बड़े स्तर पर जांच चल रही
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बताया कि जून के पहले सप्ताह में जहां प्रतिदिन 5000 नमूनों की जांच हो रही थी, वहीं आज दिल्ली में 20000 नमूनों की जांच प्रतिदिन हो रही है। पूरे देश में यह सबसे ज्यादा है। कोरोना मरीज मिलने पर उसको आइसोलेट किया जा रहा है। इस काम में केंद्र सरकार का पूरा सहयोग है। केंद्र सरकार ने दिल्ली को एंटीजन टेस्ट में मदद की। उन्होंने पहले हमें कुछ किट दी। हालांकि, अब दिल्ली सरकार ने छह लाख किट खुद भी खरीद ली हैं।

4 of 6
ऑक्सीजन सिलिंडर - फोटो : अमर उजाला
हर बेड पर ऑक्सीजन की व्यवस्था करने की कोशिश
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि करोना में सबसे बड़ी समस्या मरीज में ऑक्सीजन की कमी हो जाती है। ऑक्सीजन की कमी होने की वजह से मरीज की मौत हो जाती है, इसलिए जितने लोग अपने घरों में इलाज करा रहे हैं, उन सभी लोगों को ऑक्सी मीटर दे दिए हैं। इससे पता चल जाता है कि ऑक्सीजन स्तर क्या है। अगर ऑक्सीजन का स्तर कम होता है, तो सरकार तुरंत ऑक्सीजन मुहैया कराएगी। ऑक्सी मीटर मरीजों के लिए कवच का काम कर रहा है। केजरीवाल के मुताबिक, यदि कोई अस्पताल में आए तो उसको ऑक्सीजन सिलिंडर की कमी नहीं होनी चाहिए, इसलिए कोशिश है कि हर बेड पर ऑक्सीजन की व्यवस्था हो, इसलिए करीब 4000 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर खरीदे हैं।
विज्ञापन

5 of 6
दिल्ली के बाद बिहार में होगा प्लाज्मा थेरेपी का इस्तेमाल (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
प्लाज्मा थेरेपी दे रही राहत
अरविंद केजरीवाल ने बताया कि प्लाज्मा थेरेपी मददगार साबित हुई है। शुरुआत में 29 मरीजों को प्लाज्मा थेरेपी दी गई। इसकी रिपोर्ट जब केंद्र सरकार के ड्रग एंड कंट्रोलर ऑफ इंडिया को दी गई तो उसने दिल्ली में दिल्ली सरकार और केंद्र सरकार के अस्पतालों के अलावा अन्य प्राइवेट अस्पतालों में भी प्लाज्मा थेरेपी की मंजूरी देनी शुरू कर दी है। अब प्लाज्मा थेरेपी कई लोग इस्तेमाल कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
स्वास्थ्य सर्वे करती टीम - फोटो : अमर उजाला
सर्वे और स्क्रीनिंग से मिल रही मदद
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि कोरोना के खिलाफ हमारा पांचवां हथियार सर्वे और स्क्रीनिंग है। दिल्ली के अंदर सीरोलॉजिकल सर्वे शुरू हो रहा है। इस दौरान 20000 लोगों का सीरोलॉजिकल सर्वे किया जाएगा। दिल्ली सरकार की टीमें घर-घर जाकर सर्वे कर रही हैं। इससे पता चलेगा कि दिल्ली में किस स्तर तक कोरोना फैला हुआ है। दिल्ली में इस तरह के और भी सर्वे और स्क्रीनिंग चलती रहेंगी। इस तरह से हम इन पास हथियारों से कोरोना के खिलाफ लड़ाई लड़ रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें