फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कौशल विकास के लिए बड़े कदम उठाने की तैयारी में है दिल्ली सरकार

Fri, 11 Sep 2020 04:11 AM IST
नोएडा ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
मनीष सिसोदिया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

दिल्ली सरकार ने स्कूली शिक्षा में बड़े कदम उठाकर सुधार करने के बाद अब स्किल सेक्टर में बड़े कदम उठाने की तैैयारी की है। सरकार के अनुसार इसके परिणाम जल्द ही दिखाई देने लगेंगे। उपमुख्यमंत्री व शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया ने सभी आईटीआई, पॉलिटेक्निक और कौशल विकास केंद्रों का दौरा करने की योजना बनाई है, जिससे स्किल यूनिवर्सिटी प्रोजेक्ट को तेजी से आगे बढ़ाया जा सके।

विज्ञापन


सरकार इन्हें विश्वस्तरीय गुणवत्ता वाले संस्थान के रूप में विकसित करने पर काम कर रही है। इसी कड़ी में बृहस्पतिवार को मनीष सिसोदिया ने हरिनगर और तिलक नगर स्थित आईटीआई का दौरा किया। उनके साथ कालकाजी विधायक आतिशी भी थीं। सिसोदिया ने दोनों संस्थानों की शैक्षणिक गतिविधियों और कार्यप्रणाली के साथ ही इनकी आवश्यकताओं की भी जानकारी ली।

उन्होंने बतौर शिक्षा मंत्री अपने दूसरे कार्यकाल में स्किल एजुकेशन को प्रमुख एजेंडा बताते हुए कहा कि देश व दुनिया में स्कूली शिक्षा का मॉडल पेश करने के बाद अब अब कौशल विकास और उद्यमिता को बढ़ावा दिया जाएगा। उन्होंने दिल्ली स्किल एंड एंटरप्रेन्योरशिप यूनिवर्सिटी (डीएसईयू) का जिक्र करते हुए कहा कि यह देश के साथ-साथ दुनिया के लिए एक मिसाल बनेगी।
विज्ञापन


सिसोदिया ने कहा कि हमारी कोशिश है कि हर बच्चे को उसकी आकांक्षा और क्षमता के अनुसार वोकेशनल शिक्षा मिले जिससे वह अपने कैरियर को ऊंचाइयों तक ले जाए। उद्योग जगत की आवश्यकता के अनुसार आधुनिक तकनीक की पर्याप्त समझ और व्यावहारिक प्रशिक्षण के जरिये हर स्टूडेंट को योग्य बनाया जाएगा। जरूरतमंद छात्रों के लिए वित्तीय सहायता और स्कॉलरशिप के उपाय किए जाएंगे।

डीएसईयू द्वारा देश विदेश की विभिन्न संस्थाओं के साथ विभिन्न कोर्स और ज्ञान साझा करने के लिए तालमेल किया जाएगा। वर्ष 2019 में डीएसईयू विधेयक पारित किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें