दिल्ली में मंगलवार को 992 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। करीब आठ दिन बाद एक हजार से कम मामले आए हैं। बीते 24 घण्टों में सिर्फ 36757 सैम्पल की जांच हुई, इससे संक्रमितों की संख्या भी घटी। कम जांच होने पर भी ज्यादा मरीज मिलने से संक्रमण दर बढ़कर 2.70 फीसदी हो गई है।
स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, मंगलवार को 1591 मरीजों को छुट्टी दी गई। जबकि चार ने दम तोड़ दिया। अब दिल्ली में कोरोना के कुल मरीज 6,60,611 मरीज हो गए हैं। इनमें से 6,42,166 स्वस्थ हो चुके हैं। वहीं, कुल 11,016 लोगों की मौत हो चुकी है। कोरोना से मृत्युदर 1.67 फीसदी हो गई है। सक्रिय मामले भी बढ़कर 7429 हो गए हैं।
मंगलवार को 36,757 जांच हुईं। इनमें 2.70 फीसदी मरीज संक्रमित पाए गए। आरटीपीसीआर तरीके से 28618 और रैपिड एंटीजन से 8,139 टेस्ट हुए। अब तक 1,45, 08592 टेस्ट हो चुके हैं।हॉटस्पॉट की संख्या बढ़कर 1903 हो गई है।