फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi News: दिल्ली सरकार यमुना को स्वच्छ और जीवनदायिनी बनाने के लिए प्रयासरत

विज्ञापन
विज्ञापन
सीएम ने पीएम से मिलकर यमुना निर्मलीकरण और छठ पूजा तैयारियों की जानकारी दी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलकर राजधानी के विकास, यमुना निर्मलीकरण अभियान और छठ पूजा 2025 की तैयारियों की जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने बताया कि दिल्ली सरकार यमुना को स्वच्छ और जीवनदायिनी बनाने के लिए लगातार प्रयासरत है।
इसके तहत सीवेज ट्रीटमेंट प्लांटों की क्षमता बढ़ाई जा रही है, ड्रेनों और उद्योगों से निकलने वाले अपशिष्ट जल पर सख्त निगरानी रखी जा रही है। यमुना के तटों पर हरित पट्टी और पार्क विकसित किए जा रहे हैं और अवैध अपशिष्ट फेंकने पर रोक लगाई जा रही है। सीएम ने छठ पूजा के लिए व्यापक तैयारियों का हवाला दिया। यमुना घाटों और अन्य प्रमुख स्थानों पर विशेष छठ घाट बनाए जा रहे हैं, जहां श्रद्धालुओं के लिए प्रकाश व्यवस्था, स्वच्छता, पेयजल, सुरक्षा, चिकित्सा सुविधा और मोबाइल शौचालय सुनिश्चित किए जा रहे हैं। अधिकारी लगातार घाटों की सफाई और जल गुणवत्ता की निगरानी कर रहे हैं, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को राजधानी में चल रही विकास और जनकल्याणकारी योजनाओं की भी जानकारी दी। दिल्ली सरकार परिवहन, शिक्षा, जल आपूर्ति और शहरी पुनर्विकास के क्षेत्र में तेजी से काम कर रही है। नए फ्लाईओवर, अंडरपास और सड़क कनेक्टिविटी परियोजनाओं से यातायात में सुधार हो रहा है। साथ ही नई स्वास्थ्य सुविधाओं और आयुष्मान आरोग्य केंद्रों के विस्तार से नागरिकों को बेहतर चिकित्सा सेवा मिल रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें