फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केजरीवाल सरकार ने दिए दिल्ली की सीमाओं से 576 डीटीसी बसें लौटाने के निर्देश, यात्रियों को हो रही परेशानी

Thu, 04 Feb 2021 12:29 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : एएनआई
विज्ञापन
दिल्ली में बसों की कमी से यात्रियों को बढ़ती परेशानी को देखते हुए दिल्ली सरकार ने दिल्ली की सीमाओं पर भेजी जाने वाली सभी डीटीसी बसें वापस लेने के निर्देश दिए हैं। किसान आंदोलन के दौरान पिछले दो महीने से ड्यूटी पर तैनात सुरक्षा कर्मियों के सीमाओं तक पहुंचाने के लिए पुलिस ड्यूटी में 576 बसें भेजी गई थीं।
विज्ञापन


26 जनवरी को दिल्ली में हुई हिंसा के दौरान डीटीसी की 45 बसों को नुकसान पहुंचाया गया था। इसमें लाखों का नुकसान हुआ जबकि बसें पहले से और कम हो गईं।

दिल्ली सरकार की ओर से किसान आंदोलन के दौरान सीमाओं पर तैनात सभी बसें वापस लेने के निर्देश दिए हैं। इससे सुरक्षा में तैनात कर्मियों के लिए अन्य बसों के इंतजाम किए जाएंगे। हालांकि आंदोलन के दौरान पिछले 70 दिनों से बसें सिंघु बॉर्डर से पहले ही लौटा दी जा रही थीं। इससे भी यात्रियों को रोजाना परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें