फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए स्ट्रेन को लेकर दिल्ली सरकार सतर्क, लोकनायक में विशेष वार्ड बनेगा

Tue, 23 Feb 2021 12:10 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : PTI
विज्ञापन

पंजाब, महाराष्ट्र और केरल में मिले कोरोना के नए स्ट्रेन को लेकर दिल्ली सरकार सर्तक हो गई है। इसके लिए लोकनायक अस्पताल में स्पेशल वार्ड तैयार किया जा रहा है। 

विज्ञापन


 लोकनायक के चिकित्सा निदेशक डॉ. सुरेश कुमार ने कहा कि कोरोना के नए स्ट्रेन को लेकर मंगलवार को बैठक होगी। उन्होंने बताया कि ब्रिटेन में मिले नए स्ट्रेन को देखते हुए लोकनायक में जो वार्ड बनाया गया था, उसे पंजाब, महाराष्ट्र और केरल में मिले नए स्ट्रेन के मरीजों के लिए प्रयोग किया जाएगा। 

स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी के मुताबिक, दिल्ली में नए स्ट्रेन का कोई मामला सामने नहीं आया है, लेकिन भविष्य में ऐसा कोई केस न आए, या इस स्ट्रेन के मामले अगर आएं तो उनकी रोकथाम के लिए पहले की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि नए स्ट्रेन से मुकाबले के लिए दिल्ली में पर्याप्त सुविधा है और डॉक्टर भी कोरोना के बदले स्वरूप के आधार पर खुद को बदल रहे हैं। वहीं, दिल्लीवालों से भी अपील की जा रही है कि वह उन राज्यों में जाने से बचे जहां कोरोना के नए स्ट्रेन मिल रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें