अरविंद केजरीवाल ने बताया कि लंबे समय से लॉकडाउन की वजह से कई लोगों के पास पैसे भी नहीं है। ऐसे ने सरकार ने फैसला किया है कि अगले महीने से मिलने वाले राशन के साथ एक किट दी जाएगी। इसमें खाने का तेज, छोले, चीनी, नमक, हल्दी, मसाला, साबुन जैसे रोजमर्रा की जरूरत के सामन होंगे। यह सभी लोगों को दिया जाएगा।
साठ नई एंबुलेंस हायर करेगी सरकार
मुख्यमंत्री ने बताया कि सरकार ने समीक्षा की है कि अगर मरीज बढ़ गए तो कितनी नई एंबुलेंस की जरूरत पड़ेगी। विशेषज्ञों की सलाह पर सरकार ने साठ नई एंबुलेंस हायर करने का फैसला किया है। जल्द ही यह सरकारी बेड़े में शामिल हो जाएंगी।
आज से पत्रकारों की भी होगी जांच
मुख्यमंत्री ने बताया कि पत्रकार इस समय फ्रंट लाइन पर काम करते हुए सभी को सही सूचनाएं पहुंचा रहे हैं। दूसरे राज्यों में टेस्ट करवाने पर पता चला कि कई पत्रकारों को कोरोना संक्रमण है। ऐसे में सरकार ने फैसला किया है कि बुधवार से सभी पत्रकारों का फ्री में टेस्ट करवाया जाएगा।