फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आकर्षण का केंद्र: उत्तरी दिल्ली को मिला पहला तितली पार्क, पर्यटक कर सकेंगे दीदार

Wed, 06 Apr 2022 05:17 AM IST
Jeet Kumar अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।

सार

पार्क में रंग बिरंगी तितली का एक बड़ा आकार भी तैयार किया गया है, जो पार्क के आकर्षण का केंद्र है।
विज्ञापन
तितलियां - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लंबे समय के इंतजार के बाद दिल्ली को पहला तितली पार्क मिल गया। सिंघु बॉर्डर से एक किलोमीटर की दूरी पर स्थित मर्मुरपुर गांव में एक एकड़ भूमि में बना पार्क जनता को समर्पित कर दिया गया है। आने वाले दिनों में यहां रंग बिरंगी तितलियों की 10 से अधिक प्रजातियां देखने को मिलेंगी। 

विज्ञापन


उत्तरी जिले के उप वन संरक्षक विपुल पाण्डेय के मुताबिक, यह परियोजना विभाग की महत्वपूर्ण परियोजनाओं में से एक थी। इसके लिए विभाग बीते वर्ष से काम कर रहा था।  यहां आने वाले पर्यटक न सिर्फ तितलियों का दीदार कर सकेंगे, बल्कि उनके जीवन चक्र के बार में भी जानकारी प्राप्त कर सकेंगे। यहां सेल्फी प्वाइंट भी तैयार किए गए हैं। 

वहीं, पार्क में रंग बिरंगी तितली का एक बड़ा आकार भी तैयार किया गया है, जो पार्क के आकर्षण का केंद्र है। लोगों की सुविधा का ध्यान रखते हुए जगह-जगह बेंच लगाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही यहां बनी नर्सरी में फलदार और औषधीय पौधों में तुलसी, आंवला, पीपल, अर्जुन, इमली, बहेड़ा समेत अन्य पौधे मिलेंगे। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें