फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाजपत नगर अग्निकांड: 'शादी में एक जैसा शूट पहनेंगे...', पिता संग ये काम करने का सपना अधूरा छोड़ गए गौरव

Sat, 21 Nov 2026 02:13 PM IST
Sharukh Khan प्रवीण कुमार, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

दिल्ली के लाजपत नगर-2 की चार मंजिला इमारत के बेसमेंट में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग की चपेट में आने से एक कर्मचारी की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से झुलस गया। मृतक की पहचान गौरव के रूप में हुई है।
विज्ञापन
Delhi Fire - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बड़े पापा के बेटे की शादी में पिता के साथ एक जैसा शूट पहनने की ख्वाहिश थी। इसके लिए गौरव ने हादसे से करीब चार घंटे पहले ही पिता से बात की थी, लेकिन किसे पता था कि कुछ घंटे बाद ही परिवार की खुशियां मातम में बदल जाएंगी।
विज्ञापन

 
लाजपत नगर-2 की जी-5 इमारत के बेसमेंट में बुधवार लगी आग ने 24 वर्षीय गौरव सिंह सिकरवार की जिंदगी छीन ली। परिवार ने अपना इकलौता बेटा खो दिया। हादसे में एक अन्य कर्मचारी प्रेमजीत शर्मा भी झुलस गए। इनकी हालत अभी गंभीर बनी हुई है। शुक्रवार हादसे के तीसरे के सफदरजंग अस्पताल की आईसीयू में इनका इलाज चल रहा है।
 
उधर, गौरव के पिता सतेंद्र सिंह सिकरवार ने बताया कि बुधवार दोपहर 3:44 बजे सुशांत मेहता का फोन आया। उन्होंने गौरव के आग में झुलसने की जानकारी दी। यह सुनते ही वह ग्वालियर से दिल्ली के लिए रवाना हो गए। रात करीब साढ़े नौ बजे जब वह सफदरजंग अस्पताल पहुंचे तो उन्हें बेटे की मौत का पता चला। 
विज्ञापन
Trending Videos

जिस बेटे के ठीक होने की उम्मीद लेकर वह अस्पताल पहुंचे थे, उसकी मौत की खबर सुनते ही उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। पिता ने बताया कि गौरव हादसे से एक दिन पहले ही गांव से दिल्ली लौटा था। वह अपनी बहन के मां बनने पर उससे मिलने गया था। परिवार के लोगों ने उसे कुछ दिन और रुकने के लिए कहा, लेकिन वह काम पर लौटने की बात कहकर दिल्ली आ गया था। 

परिवार ने कहा-मालिक के खिलाफ हो प्राथमिकी

गौरतलब है कि बुधवार चार मंजिला इस इमारत के बेसमेंट में अचानक आग लगने से प्रेमजीत और गौरव इसकी चपेट में आ गए थे। गौरव के पिता ने मांग की कि मालिक सुशांत मेहता के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई हो। गौरव का अंतिम संस्कार बृहस्पतिवार को मध्य प्रदेश के मुरैना जिले के पैतृक गांव गलेथा में कर दिया गया।
 

चार मंजिला इमारत के बेसमेंट में लगी आग, एक की मौत

दिल्ली के लाजपत नगर-2 की चार मंजिला इमारत के बेसमेंट में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग की चपेट में आने से एक कर्मचारी की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से झुलस गया। मृतक की पहचान गौरव के रूप में हुई है। घुलसा प्रेम सिंह शर्मा सफदरजंग अस्पताल के आईसीयू में भर्ती है। घटना के समय बेसमेंट में वेल्डिंग का काम चल रहा था।

पुलिस उपायुक्त विनीत कुमार ने बताया कि बुधवार दोपहर लाजपत नगर थाने को जी-5, लाजपत नगर-2 की इमारत में आग लगने और कुछ लोगों के फंसे होने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल की टीमें मौके पर पहुंचीं और बचाव अभियान शुरू किया। बेसमेंट में फंसे दोनों कर्मचारियों को बाहर निकालकर सफदरजंग अस्पताल पहुंचाया गया, वहां डॉक्टरों ने एक को मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन

मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। चार मंजिला इमारत के बेसमेंट में मिलाना क्राफ्ट वर्क्स नाम से कार्यालय और मीडिया संस्थान संचालित है। यह संस्थान इमारत के मालिक का ही है, जो परिवार के साथ इसी इमारत में रहता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें