फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: ईओडब्ल्यू ने तिहाड़ के सहायक अधीक्षक को किया गिरफ्तार, ठग सुकेश चंद्रशेखर को अपराध करने में मदद करने का आरोप

Tue, 03 May 2022 01:40 PM IST
अनुराग सक्सेना एएनआई, नई दिल्ली

सार

ईओडब्ल्यू की दिल्ली शाखा ने बताया कि तिहाड़ के सहायक अधीक्षक प्रकाश चंद को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन पर सुकेश को जेल से ही विभिन्न आपराधिक गतिविधियां संचालित करने में मदद करने का आरोप है।
विज्ञापन
सुकेश चंद्रशेखर - फोटो : अमर उजाला-फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाठग सुकेश चंद्रशेखर को रोहिणी जेल में सुविधा मुहैया करवाए जाने के मामले में आर्थिक अपराध शाखा ने तिहाड़ जेल के एक सहायक जेल अधीक्षक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार सहायक अधीक्षक से पूछताछ कर पुलिस सुकेश को सुविधा देने को लेकर उनकी भूमिका की जांच कर रही है। इस मामले में सात जेल अधिकारियों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।

विज्ञापन


शाखा की संयुक्त आयुक्त छाया शर्मा ने बताया कि गिरफ्तार सहायक जेल अधीक्षक की पहचान तिहाड़ स्टाफ क्वार्टर निवासी प्रकाश चंद के रूप में हुई है। फिलहाल उनकी तैनाती जेल नंबर दो में थी। सुकेश चंद्रशेखर के जेल में रहने के दौरान उनकी तैनाती रोहिणी जेल में थी।
 
रैनबैक्सी के पूर्व प्रमोटर की पत्नी से दो सौ करोड़ रुपये की ठगी के मामले में स्पेशल सेल की टीम ने अगस्त 2021 में रोहिणी जेल में छापेमारी की थी। सुकेश के सेल में छापेमारी के दौरान पुलिस ने दो मोबाइल फोन जब्त किए थे। मामले की जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि जेल अधिकारियों की मिलीभगत से सुकेश जेल में काफी सुख सुविधा ले रखा था। उसे फोन और अन्य सुविधा मुहैया करवाए गए थे। उसके बाद जेल प्रशासन की ओर से अधिकारियों के खिलाफ जांच करवाई गई थी। जिसमें कई जेल अधिकारी भ्रष्टाचार में लिप्त पाए गए थे। 
विज्ञापन


शाखा की टीम ने सुकेश चंद्रशेखर से पूछताछ की और उसकी मदद करने वाले जेल के सात अधिकारियों को गिरफ्तार कर लिया।उन अधिकारियों से पूछताछ के बाद अब पुलिस ने प्रकाश चंद को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि गिरफ्तार सहायक जेल अधीक्षक से पूछताछ कर यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि सुकेश के जेल में रहने के दौरान उसे दी जाने वाली सुविधा में उनकी क्या भूमिका थी। इसके अलावा पैसे के लेनदेन कैसे हुए थे। गिरफ्तारी के बाद सहायक जेल अधीक्षक को निलंबित कर दिया गया है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें