फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संसद का काम खत्म कर रात 12 बजे तक चुनाव प्रचार करेंगे भाजपा सांसद

Tue, 04 Feb 2020 03:38 PM IST
Harendra Chaudhary डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
केंद्रीय वन, पर्यावरण, सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावडेकर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने मंगलवार को कहा कि अगले चार दिन तक पार्टी के सभी सांसद दिल्ली के अलग-अलग क्षेत्रों में जाकर प्रचार करेंगे। सभी सांसद दिन में संसद की कार्यवाही में भाग लेंगे, उसके बाद शाम पांच बजे से लेकर रात 12 बजे तक पार्टी के लिए चुनाव प्रचार करेंगे।

विज्ञापन

यह फैसला पार्टी की संसदीय बोर्ड की बैठक में मंगलवार को लिया गया। इसके अलावा देश के अलग-अलग हिस्सों से भाजपा के प्रचार में आए अलग-अलग राज्यों के मुख्यमंत्री, नेता और संगठन के नेता पार्टी के लिए सघन प्रचार करेंगे। 

 

दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा के प्रभारी केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि दिल्ली चुनाव सिर्फ दिल्ली के लिए सीमित नहीं है। कई अर्थों में यह देश के विकास को लेकर एक नई सोच को स्थापित करने वाली सोच का चुनाव है।

एक तरफ कोई सुविधा न लेने की घोषणा कर सभी सुविधाएं और भारी संख्या में वाहन लेने वाली सरकार है, दूसरी तरफ लालबत्ती लेने की सोच खत्म करने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोच है। जनता को इन दो विचारधाराओं के बीच चुनाव करना है। 

 

केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि मुझे लगता था कि मैं दिल्ली को जानता हूं। लेकिन आजकल जब चुनाव प्रचार में लोगों से मिला तो मुझे इसका अहसास हुआ कि दिल्ली उस सोच से बहुत ज्यादा अलग है जिसकी सोच बना ली जाती है। लोगों की उम्मीदें पीएम से बढ़ गई हैं क्योंकि वे उनकी उम्मीदें को आगे बढ़ा रहे हैं।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मेरे कई बार कहने के बाद भी अरविंद  केजरीवाल ने कच्ची कॉलोनियों को पक्का करने के मुद्दे पर काम नहीं किया। अंततः यह काम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार को करना पड़ा। 

 

भाजपा की दिल्ली के लिए विजन प्लान के नाम से अशोक रोड पर आयोजित कार्यक्रम में बोलते हुए भाजपा के उपाध्यक्ष श्याम जाजू ने कहा कि दिल्ली का विकास तभी होगा, जब यहां के इंफ्रास्ट्रक्चर में विकास होगा। लेकिन दिल्ली सरकार ने दिल्ली के इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास के लिए कोई काम नहीं किया है। उलटे सरकार ने आयुष्मान और प्रधानमंत्री आवास विकास योजना को रोकने की कोशिश हुई है।

उन्होंने कहा कि दिल्ली के लिए यह दुर्भाग्य की बात है कि दिल्ली को अब तक साफ पानी भी नहीं उपलब्ध कराया जा सका है, जबकि इसकी व्यवस्था स्वयं मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के हाथों में थी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें