भाजपा की ओर से पीएम नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के अलावा कई केंद्रीय मंत्री और भाजपा शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्री चुनाव प्रचार में जुटेंगे। हालांकि अमित शाह और जेपी नड्डा चुनाव प्रचार शुरू कर चुके हैं। वहीं बड़े नेताओं के रोड शो का कार्यक्रम बनाया जा रहा है।
कांग्रेस पार्टी की ओर से सोनिया गांधी के अलावा डॉ. मनमोहन सिंह, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह, अशोक गहलौत, कमलनाथ, भूपेश बधेल और वी. नारायण स्वामी आदि चेहरे चुनाव प्रचार में भाग लेंगे। बिहार के मुख्यमंत्री नीतिश कुमार और केंद्रीय मंत्री रामविलाश पासवान व चिराग पासवान भी दिल्ली चुनाव प्रचार में शामिल होंगे।
कांग्रेस और भाजपा की ओर से फिल्मी जगत के कई चेहरे चुनाव प्रचार में देखने को मिलेंगे। भाजपा ने सांसद हेमामालिनी, सन्नी देओल तो कांग्रेस ने शत्रुघ्न सिन्हा, राज बब्बर और नवजोत सिद्धू को प्रचार में उतारा है। कई पूर्व क्रिकेटर भी चुनाव प्रचार करेंगे।
कांग्रेस के नवजोत सिंह, कीर्ति आजाद तो भाजपा से गौतम गंभीर चुनाव प्रचार की कमान सम्भालेंगे। भाजपा ने खासतौर पर उत्तर भारत के छह सात राज्यों में काम कर रहे आरएसएस के स्वयंसेवकों को दिल्ली बुला लिया है। ये स्वयंसेवक डोर-टू-डोर कैंपेन करेंगे। इसके अलावा बूथ स्तर पर काम कर पार्टी के वोट बैंक को मतदान के लिए प्रेरित करेंगे।