फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: झगड़े के दौरान युवक की पीटकर हत्या, किसी बात को लेकर दोनों के बीच हुई थी कहासुनी, एक आरोपी गिरफ्तार

Mon, 26 Dec 2022 08:37 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला ब्यूरो, दिल्ली

सार

सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच के बाद गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज का आरोपी हाफिज को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस उसके दूसरे साथी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर-पश्चिम दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाके में रविवार रात एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। मृतक की शिनाख्त शरीफ (25) के रूप में हुई है। रविवार रात शरीफ अपने जीजा से मिलने के लिए जहांगीरपुरी इलाके में आया था। यहां उसका हाफिज नामक युवक से झगड़ा हुआ। आरोपी ने अपने एक अन्य साथी के साथ मिलकर शरीफ की बुरी तरह पिटाई कर दी। शरीफ अचेत हो गया। जीजा उसे नजदीकी अस्पताल ले गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। 

विज्ञापन


सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच के बाद गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज का आरोपी हाफिज को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस उसके दूसरे साथी की तलाश कर रही है। पुलिस के मुताबिक मूलरूप से गांव रसई-खानपुर, थाना बिसालपुर, पीलीभीत का रहने वाला शरीफ अलीपुर के बूढ़पुर इलाके में किराए के मकान में रहता था। इसके परिवार में माता-पिता के अलावा, पत्नी व अन्य सदस्य हैं। शरीफ अलीपुर इलाके की एक फैक्टरी में काम करता था। शरीफ का जीजा रबी-उल-इस्लाम परिवार के साथ जहांगीरपुरी के सी-ब्लॉक में रहता है। 

रविवार को शरीफ जीजा से मिलने आया हुआ था। शरीफ भी पहले जहांगीरपुरी इलाके में काम करता था। यहां उसके जानकार हाफिज से उसकी किसी बात पर कहासुनी हो गई। आरोप है कि हाफिज ने अपने साथी के साथ मिलकर शरीफ पर हमला कर दिया। हमले में शरीफ अचेत हो गया। जीजा को शरीफ की पिटाई का पता चला तो वह फौरन मौके पर पहुंचा। बाद में वह ही उसे अस्पताल ले गया। वहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन


सूचना मिलने के बाद पुलिस भी अस्पताल पहुंची। पुलिस को शरीफ के शरीर पर कोई चोट के निशान नहीं मिले हैं। पुलिस ने परिवार के बयान पर गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का सही पता चल पाएगा। फिलहाल पुलिस हाफिज से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें