उत्तर पूर्वी दिल्ली के सोनिया विहार इलाके में गुरुवार को एक भीषण सड़क हादसा सामने आया है। जहां हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है। वहीं हादसे में पांच लोग भी घायल हुए हैं।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
पूर्वी दिल्ली के सोनिया विहार पांचवां पुश्ता रोड पर डंपर की टक्कर ने कई परिवारों की खुशियां छीन लीं। हादसे में जान गंवाने वाले सभी मृतकों का अंतिम संस्कार हो चुका है, लेकिन पीछे छूटे परिजनों की जिंदगी अब अस्पतालों, इलाज और गहरे सदमे के बीच गुजर रही है।
विज्ञापन
पत्नी राखी और सात माह के गर्भस्थ शिशु को खोने वाले घायल राजा को शनिवार को जब पत्नी की चिता को मुखाग्नि देनी पड़ी तो वह खुद को संभाल नहीं सका।
वहीं हादसे में जान गंवाने वाले सतबीर की छह माह की बेटी कनिका के सिर की हड्डी टूट गई है। परिजनों का कहना है कि गंभीर चोट के बाद बच्ची को मिर्गी के दौरे पड़ने लगे हैं।
Trending Videos
हादसे में घायल राजा को परिजनों ने शुरुआत में पत्नी की मौत की जानकारी नहीं दी थी। उन्हें उम्मीद थी कि उसकी हालत कुछ संभलने के बाद ही यह दुखद खबर दी जाएगी। शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद राखी का शव परिजनों को सौंपा गया। अंतिम संस्कार के लिए राजा को अस्पताल से चौहान पट्टी स्थित घर लाया गया।
इसी दौरान उसे पता चला कि उसकी पत्नी और गर्भस्थ बच्चा अब इस दुनिया में नहीं हैं। यह खबर सुनते ही वह गहरे सदमे में चला गया। गंभीर चोटों के बावजूद उसने कांपते हाथों से पत्नी की चिता को मुखाग्नि दी। इसके बाद उसकी तबीयत और बिगड़ गई।
राखी की ननद रजनी ने बताया कि परिवार ने परंपरा के अनुसार गर्भस्थ शिशु के प्रतीक के रूप में आटे का पुतला बनाया। राखी के साथ ही उसका भी अंतिम संस्कार किया गया। पत्नी को अंतिम विदाई देने के बाद राजा की हालत ऐसी हो गई कि परिजन उसे दोबारा अस्पताल ले जाने की तैयारी करने लगे।
मोनी के पैरों में चोट के कारण चलना हुआ मुश्किल
हादसे का दर्द सतबीर के परिवार में भी कम नहीं है। उसकी छह माह की बेटी कनिका गंभीर रूप से घायल है। सतबीर के जीजा धर्मवीर सिंह के मुताबिक, बच्ची के सिर की हड्डी टूट गई है। हादसे के बाद उसे पहली बार मिर्गी के दौरे पड़ने लगे। बृहस्पतिवार रात अचानक हालत बिगड़ने पर परिजन उसे जीटीबी अस्पताल के बच्चा वार्ड से इमरजेंसी में लेकर पहुंचे।
वहां उपचार के दौरान इंजेक्शन और ड्रिप चढ़ाई गई, जिसके बाद उसकी हालत संभली। सतबीर की पत्नी मोनी भी हादसे में गंभीर रूप से घायल हुई है। उसके पैरों में चोट के कारण चलना मुश्किल है। दांत टूटने से होंठ और आंखों के आसपास भी जख्म हैं। परिवार के सामने एक तरफ सतबीर को खोने का दुख था तो दूसरी तरफ घायल मां-बेटी के इलाज की चिंता।
इलाज के बीच 250 किलोमीटर दूर ले जाना पड़ा परिवार
धर्मवीर सिंह ने बताया कि सतबीर के अंतिम संस्कार के लिए घायल मोनी और उसकी बेटी को भी अस्पताल से ले जाना पड़ा। डॉक्टरों से सात दिन की दवा लिखवाकर परिवार उन्हें करीब 250 किलोमीटर दूर उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले में पटियाली के पास स्थित गांव बहोरा ले गया। शनिवार को सतबीर के छोटे भाई लाल सिंह ने चिता को मुखाग्नि दी। गौरतलब है कि इस हादसे में सतबीर, प्रमोद और गर्भवती राखी समेत तीन लोगों की मौत हुई थी।
राखी के गर्भस्थ शिशु की भी जान चली गई। प्रमोद का अंतिम संस्कार शुक्रवार को किया गया था। उसके छह वर्षीय बेटे ने पिता को मुखाग्नि दी थी। वहीं, राखी और सतबीर का अंतिम संस्कार शनिवार को उनके पैतृक स्थानों पर हुआ। हादसे के बाद आरोपी डंपर चालक अब तक फरार बताया जा रहा है।