फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो हत्याओं से दहली दिल्ली: पहले सचिन की गोली मारकर हत्या, मृतक के भाई ने लिया बदला; सोनू को उतारा मौत के घाट

Sun, 15 Nov 2026 10:41 AM IST
Vijay Singh Pundir अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

दिल्ली के बवाना इलाके में आधी रात में दो हत्याएं हुई। एक युवक ने दूसरे को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद मृतक के भाई ने आरोपी युवक की हत्या कर दी। दोनों मृतक पूठ खुर्द गांव के रहने वाले थे। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
दिल्ली में दो हत्याएं - फोटो : अमर उजाला/AI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के बवाना इलाके में आधी रात को हुए दोहरे हत्याकांड से सनसनी फैल गई। यहां आपसी झगड़े में पहले एक युवक ने दूसरे को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद मृतक के भाई ने आरोपी युवक की हत्या कर दी। पुलिस ने वारदात के कुछ ही घंटों के भीतर दूसरे हत्याकांड के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। दोनों मृतकों की पहचान सचिन (27) और सोनू उर्फ प्रदीप के रूप में हुई है। दोनों पूठ खुर्द गांव के रहने वाले थे।

विज्ञापन
Trending Videos

पुलिस के मुताबिक, 15 नवंबर की आधी रात के करीब बवाना थाने को एक युवक को गोली लगने की सूचना मिली थी। पुलिस मौके पर पहुंची तो पता चला कि घायल को महर्षि वाल्मीकि अस्पताल (एमवी अस्पताल) ले जाया गया है। अस्पताल पहुंचने पर सचिन को मृत पाया गया। उसके सीने में गोली लगी थी। इसके बाद पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। जांच के दौरान सचिन के परिवार की गोशाला में खून के धब्बे और तीन खाली कारतूस मिले।

पुलिस ने आसपास के इलाके की छानबीन की तो घटनास्थल से करीब 100 मीटर दूर एक गली में दूसरी लाश पड़ी मिली। उसकी पहचान सोनू उर्फ प्रदीप के रूप में हुई। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने और पूछताछ करने पर वारदात की कड़ियां जुड़ती चली गईं।
विज्ञापन

बाहरी उत्तरी जिला पुलिस उपायुक्त शोभित डी सक्सेना ने बताया कि जांच में सामने आया कि किसी बात को लेकर हुए झगड़े के बाद सोनू उर्फ प्रदीप ने सचिन को गोली मार दी थी। इसके बाद सचिन के भाई नरेश ने सोनू को पकड़ लिया और उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए नरेश को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल पुलिस दोनों हत्याओं के पीछे की वजह और आपसी विवाद के कारणों का पता लगाने में जुटी है। मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें