फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi : बाबू जगजीवन राम अस्पताल में डॉक्टरों के साथ मारपीट, इमरजेंसी सेवा बंद, जांच शुरू

Mon, 06 Mar 2023 04:36 AM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
Babu Jagjivan ram hospital
विज्ञापन

बाहरी दिल्ली के बाबू जगजीवन राम अस्पताल में रविवार देर रात डॉक्टरों के साथ तीमारदारों ने मारपीट की। डॉक्टरों का आरोप है कि इमरजेंसी में एक महिला उपचार कराने आई थी। उसकी नाक से खून बह रहा था। मौके पर दो सीनियर डॉक्टर दूसरे मरीजों का उपचार कर रहे थे, लेकिन महिला के साथ आई अन्य महिलाओं ने तुरंत जांच करने के लिए कहा लेकिन डॉक्टर ने लाइन से आने को कहा।

विज्ञापन


इसी दौरान तीमारदार की तरफ से नोकझोंक शुरू हो गई। डॉक्टर के पास महिला गार्ड मौके पर आए और उन्होंने महिला मरीज और तीमारदार को बाहर कर दिया। कुछ देर बाद महिला मरीज के साथ कुछ और महिलाएं आईं और उन्होंने डॉक्टरों के साथ मारपीट शुरू कर दी। इस घटना में डॉक्टर शिवम और अन्य डॉक्टर को चोट आई है।

क्टर ने बताया कि मौके पर उस समय कोई भी महिला डॉक्टर नहीं थी जिस कारण वह कुछ नहीं कर पाए। लेकिन महिला की तरफ से उनके चेहरे व शरीर पर चोट के निशान आए हैं। देर रात तक डॉक्टरों ने इमरजेंसी सेवा ठप कर विरोध प्रदर्शन किया। अस्पताल प्रशासन ने पुलिस के साथ मिलकर जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें