फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi : रंजीत नगर में रोडरेज में डिलीवरी ब्वॉय की पीटकर हत्या, कैब सवार युवकों से हुई थी कहासुनी

Mon, 24 Apr 2023 12:28 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

मृतक की एक कैब पर सवार दो लोगों से रास्ता देने को लेकर कहासुनी हो गई थी। आरोपियों ने स्कूटी सवार डिलीवरी ब्वॉय को पहले स्कूटी से धक्का दिया और फिर लात घूंसों से पिटाई कर फरार हो गए। 
विज्ञापन
demo pic... - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रंजीत नगर इलाके में शनिवार देर रात रोडरेज में डिलीवरी ब्वॉय की पीट-पीट कर हत्या कर दी गई। मृतक की एक कैब पर सवार दो लोगों से रास्ता देने को लेकर कहासुनी हो गई थी। आरोपियों ने स्कूटी सवार डिलीवरी ब्वॉय को पहले स्कूटी से धक्का दिया और फिर लात घूंसों से पिटाई कर फरार हो गए। 

विज्ञापन


मामले की छानबीन करने के दौरान पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे के जरिए कैब नंबर लेकर हमला करने बाले दो आरोपियों की पहचान की और फिर उन्हें रविवार दोपहर में गिरफ्तार कर लिया। उनसे पूछताछ की जा रही है। मृतक की शिनाख्त पंकज ठाकुर (39) के रूप में हुई है।

वह अपनी पत्नी एक बेटा और बेटी के साथ फरीदपुरी पटेल नगर में रहता था और खाने के सामान की डिलीवरी करता था। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शनिवार रात 11.30 बजे पुलिस को मेन बाजार वाली गली, शादीपुर गांव के पास एक युवक के अचेत अवस्था में पड़े होने की जानकारी मिली। 
विज्ञापन


मौके पर पहुंची पुलिस को पता चला कि स्थानीय लोगों ने घायल युवक को पटेल अस्पताल लेकर गई है। घटनास्थल पर उसकी स्कूटी मिली। अस्पताल जाने पर पुलिस को पता चला कि डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया है। उसके पास से मिले कागजात के जरिए पंकज ठाकुर के रूप में उसकी पहचान हुई। उसके शरीर पर चोट के निशान थे।

पुलिस ने आस पास के सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को खंगाला। एक फुटेज में देखा कि पंकज को कैब सवार दो लोग पीट रहे हैं। पिटाई के दौरान वह अचेत होकर गिर गया। पुलिस ने कैब का नंबर के जरिए आरोपियों की पहचान शुरू की। कैब सवारों की पहचान शादीपुर गांव निवासी मनीष कुमार और लालचंद के रूप में हुई। दोनों अपने घर से गायब थे। 

पुलिस उनके ठिकानों पर दबिश दी और रविवार दोपहर इलाके से ही गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि रात में दोनों कैब से गली में घूम रहे थे। पंकज अपनी स्कूटी लेकर गली में खड़ा था। उनलोगों ने उसे स्कूटी साइड कर रास्ता देने के लिए कहा। इस बात पर उनकी कहासुनी हो गई।

Trending Videos
विज्ञापन

राज पार्क में युवक की चाकू से गोदकर हत्या

राज पार्क इलाके में शनिवार रात एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। आशंका है कि लूटपाट का विरोध करने पर हत्या की गई है। हालांकि युवक के पास से पर्स व अन्य सामान मिले हैं। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। शनिवार देर रात 12.33 बजे राज पार्क इलाके में राठी अस्पताल के पास एक युवक को चाकू मारे जाने की जानकारी पुलिस को मिली। माैके पर पहुंची पुलिस ने देखा कि युवक की आंतें निकल गई है।

जांच करने पर पता चला कि युवक की मौत हो चुकी है। पुलिस ने शव को कब्जे में कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उसके पास से आधार कार्ड मिला। जिससे उसकी पहचान जितेंद्र कुमार के रूप में हुई। उसपर रंगपुरा हाथरस यूपी का पता लिखा हुआ था। पुलिस ने आधार कार्ड की मदद से उसकी पत्नी से संपर्क किया। उसने बताया कि वह राजा पार्क इलाके में ही एक बेटा व तीन बेटियों और पति के साथ रहती है। पुलिस ने उसे घटना की जानकारी दी। उसकी पत्नी ने शव की पहचान की। उसने बताया कि जितेन्द्र एक निजी कंपनी में काम करता था। एक सीसीटीवी में कुछ लोगों को जितेंद्र पर चाकू से हमला करते हुए देखा गया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें