फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Crime : मां की हत्या के बाद बेटे ने की आत्महत्या, 70 पन्ने का सुसाइड नोट मिला

Mon, 05 Sep 2022 12:17 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

Delhi Crime : युवक के पास से 70 पन्ने का सुसाइड नोट मिला है जिसमें उसने मां की हत्या करने के तरीके और खुदकुशी करने के कारण के बारे में लिखा है। शव को देखकर पुलिस ने आशंका जताई है कि युवक ने दो तीन दिन पहले अपनी मां की हत्या की है।
विज्ञापन
demo pic... - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रोहिणी इलाके में रविवार रात एक युवक ने अपनी मां की हत्या करने के बाद खुदकुशी कर ली। उसके पास से 70 पन्ने का सुसाइड नोट मिला है जिसमें उसने मां की हत्या करने के तरीके और खुदकुशी करने के कारण के बारे में लिखा है। शव को देखकर पुलिस ने आशंका जताई है कि युवक ने दो तीन दिन पहले अपनी मां की हत्या की है। खबर लिखे जाने तक पुलिस मौके पर छानबीन कर रही है और पड़ोसियों से पूछताछ कर जानकारी हासिल कर रही है। 

विज्ञापन


युवक की शिनाख्त सोनू (25) के रूप में हुई है। जबकि मां का नाम मिथलेश है। दोनों मां बेटे पॉकेट 18 सेक्टर 24, रोहिणी स्थित तीन मंजिला मकान में रहते थे। रविवार रात नौ बजे पड़ोसियों ने इनके घर से बदबू आने की जानकारी दी। सूचना मिलते ही बुध विहार थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। छानबीन के दौरान पुलिस को सोनू का शव कमरे से मिला। उसने धारदार हथियार से अपना गला काटा था। पास ही हथियार और सुसाइड नोट पड़ा था। बदबू बाथरूम से आ रही थी। वहां पहुंचने पर पुलिस को सोनू की मां का शव मिला। जो सड़ी गली अवस्था में थी और उसके शरीर से खून निकल रहा था। 

घटना की जानकारी तुरंत जिले के आला पुलिस अधिकारियों को दी। साथ ही फोरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया गया है। शुरुआती जांच के बाद पुलिस ने बताया कि मामला हत्या के बाद खुदकुशी करने का लग रहा है। सोनू के पिता सरकारी नौकरी से सेवानिवृत हुए थे। सात आठ साल पहले उनकी मौत हो गई थी। मां को मिलने वाली पेंशन से दोनों मां बेटों का गुजारा होता था। सोनू कोई काम नहीं करता था। 
विज्ञापन


पड़ोसियों ने बताया कि सोनू अवसाद में था। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सुसाइड नोट 70 पन्ने का है, जिसे अभी पूरा पढ़ा नहीं जा सका है। हालांकि पुलिस सूत्रों का कहना है कि उसने सुसाइड नोट में अपनी मां की बृहस्पतिवार को हत्या करने की बात लिखी है। वह मां की हत्या करने के बाद से उनके शव के साथ चार दिन से घर में रह रहा था। मौके पर मौजूद पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें