फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपहरण, दरिंदगी और कत्ल: दर्दभरी चीखें, बेबसी और रहम की गुहार, कार में हैवानियत, चिल्लाने पर मासूम का मर्डर

Thu, 25 Jun 2026 02:49 PM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

देश की राजधानी दिल्ली एक बार फिर शर्मसार हुई है। महरौली इलाके से कैब चालक ने मासूम का अपहरण कर लिया। इसके बाद उसके साथ हैवानियत की और फिर मार डाला। जिस समय बच्ची का अपहरण किया गया, वह फुटपाथ पर सो रही थी। कैब के चलने पर बच्ची की नींद खुली तो वो हैरानी से चिल्लाई। इस पर आरोपी ने घुमाकर परिवार के पास छोड़ने का भरोसा दिया था। 
विज्ञापन
Delhi Crime - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दक्षिण दिल्ली के महरौली इलाके 11 साल की मासूम बच्ची के अपहरण, उसके साथ दरिंदगी और फिर बेरहमी से हत्या ने पूरे समाज को झकझोर कर रख दिया है। आरोपी वासू सिंह उर्फ बब्लू ने जिस नृशंसता से इस जघन्य अपराध को अंजाम दिया, उसका कबूलनामा सुनकर पुलिसकर्मियों के भी रोंगटे खड़े हो गए।
विज्ञापन


हवस में अंधे हो चुके आरोपी ने छत्तरपुर रोड पर मांडी गांव के बाद कैब सुनसान जगह पर रोकी और बच्ची से दुष्कर्म किया। इस दौरान बच्ची की दर्दभरी चीखों, उसकी बेबसी और रहम की गुहार से भी वह नहीं पिघला। उसने मासूम की अस्मिता को रौंदा और अपनी करतूत छिपाने के लिए दर्द से बिलखती नाबालिग की सांसें भी छीन लीं। दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार आरोपी वारदात से पहले गांजे के नशे में था।

 

उसने बच्ची अपनी मां, तीन बहन-भाई के बाद पांचवें नंबर पर सोता देख उसे कैब में लिटा लिया और गाड़ी गुरुग्राम की ओर मोड़ दी। इस बीच बच्ची की नींद खुली और खिड़की से बाहर देख वह पापा...पापा .. चिल्लाने लगी। आरोपी ने उसे कहा कि वह घुमाकर परिवार के पास छोड़ देगा। 

 

एक पुलिस अधिकारी के मुताबिक बच्ची की आवाज सुनकर उसके पिता ने कार का पीछा भी किया और बदहवास हालात में जहां परिवार सो रहा था वहां आया और अपहरण की जगह पर सो रहे बुजुर्ग से कार चालक के बारे में पूछा लेकिन वह कुछ बता नहीं आए। इस पर पीड़ित परिवार ने करीब 5:30 बजे पुलिस को सूचना दी।
 

महरौली थानाध्यक्ष रितेश शर्मा और इंस्पेक्टर लॉ एंड ऑर्डर अजय यादव टीम के साथ मौके पर पहुंचे और सीसीटीवी कैमरों से पुलिस को काफी सुराग मिल गए थे। इधर, आरोपी वासू सिंह बच्ची की हत्या करने के बाद शव कार की पिछली सीट पर रखा और 10 से 12 किलोमीटर दूर फरीदबाद -गुरुग्राम रोड पर सुशांत लोक के नजदीक जंगल में ले गया। बच्ची के शव को झाड़ियों और पत्थरों से ढक दिया था। यहां से गुरुग्राम के चक्करपुर स्थित अपने कमरे पर पहुंचा था और सामान्य दिनचर्या शुरू कर दी थी।

वारदात के पौने घंटे बाद ही बुकिंग ले ली थी
महरौली में बच्ची के साथ दुष्कर्म व हत्या करने की वारदात के बाद ही आरोपी ने पौने घंटे बाद ही बुकिंग ले ली थी। उसने सोमवार सुबह 7 बजे गुरुग्राम के चक्करपुर से दिल्ली के नांगलोई की बुकिंग ली थी। नांगलोई में सवारी को छोड़कर वह विकासपुरी आ गया और यहां वह अगली बुकिंग का इंतजार करने लगा। यहां से मोबाइल लोकेशन व कंपनी से ली गई डिटेल के आधार पर आरोपी को विकासपुरी से पकड़ लिया।
 

यह था पूरा मामला
दक्षिणी दिल्ली के महरौली थाना क्षेत्र में 11 वर्षीय बच्ची के अपहरण के बाद दुष्कर्म और हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। फुटपाथ पर परिवार के साथ सो रही बच्ची को एक कैब चालक उठा ले गया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ने शव फरीदाबाद गुरुग्राम रोड स्थित जंगल में फेंका और भाग गया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी कैब चालक बिहार निवासी वासु उर्फ बबलू (25) को गिरफ्तार कर लिया है।

दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार, शव बरामद करने के लिए आरोपी को गुरुग्राम ले जाया गया था। वहां पर आरोपी ने पुलिसकर्मी की पिस्तौल छीन कर भागने की कोशिश की। इस पर पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की जिसमें आरोपी बबलू के पैर में गोली लगी और वह घायल हो गया। आरोपी को अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती करवाया गया।

सुबह करीब पांच बजे बच्ची का अपहरण किया
महरौली में फुटपाथ पर रहने वाले परिवार को सोमवार सुबह बच्ची नजर नहीं आई तो सभी ने उसकी तलाश शुरू की। कुछ पता नहीं चलने और अपहरण का शक होने पर पुलिस को सूचित किया गया। महरौली थानाध्यक्ष रितेश कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे सीसीटीवी फुटेज की जांच शुरू की। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज से पता लगा कि कैब चालक ने मंगलवार सुबह करीब पांच बजे उस समय बच्ची का अपहरण किया जब वह परिजनों के साथ सो रही थी। 

सोती हुई बच्ची को उठाया
फुटेज में नजर आया सोती हुई बच्ची को उसने कार की पिछली सीट पर रखा और वाहन समेत भाग गया। इधर, परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज कर बच्ची की तलाश शुरू की। सीसीटीवी के फुटेज से कैब का नंबर और चालक का पता चलने पर पुलिस की कई टीमें आरोपी की तलाश में जुट गईं। 

एक पुलिस सूत्र ने बताया कि अपराध करने के बाद आरोपी उसी जगह लौट रहा था लेकिन आसपास पुलिस की मौजूदगी देख भाग गया। पुलिस टीम ने उसकी गतिविधियों पर नजर रखी और अपराध के छह घंटे के अंदर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन

पूछताछ में पता चला कि उसने दुष्कर्म के बाद बच्ची की हत्या कर दी और शव जंगल में फेंक दिया। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने बच्ची का शव भी बरामद कर लिया है। पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि क्या आरोपी ने अकेले यह अपराध किया और क्या उसका कोई आपराधिक रिकॉर्ड है। उधर, गुरुग्राम पुलिस के प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि सोमवार शाम लगभग 6 बजे शव गुरुग्राम से बरामद कर पुलिस टीम लौट गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें